सामुदायिक भवन निर्माण पर जताया विरोध
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Feb 2017 6:24 AM (IST)
विज्ञापन

निर्माण में अड़चन डालना गलत : बीडीओ कस्तूरबा गांधी आवासीय िवद्यालय के पास का मामला हसपुरा : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हसपुरा के पास बुनियादी भवन निर्माण कराये जाने को लेकर शिक्षिका व बालिकाओं में आक्रोश देखा जा रहा है. इसके विरोध में वार्डेन सह शिक्षिका पिंकी कुमारी, लेखापाल सुशील कुमार, शिक्षिका रंभा कुमारी, रूबी […]
विज्ञापन
निर्माण में अड़चन डालना गलत : बीडीओ
कस्तूरबा गांधी आवासीय िवद्यालय के पास का मामला
हसपुरा : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हसपुरा के पास बुनियादी भवन निर्माण कराये जाने को लेकर शिक्षिका व बालिकाओं में आक्रोश देखा जा रहा है. इसके विरोध में वार्डेन सह शिक्षिका पिंकी कुमारी, लेखापाल सुशील कुमार, शिक्षिका रंभा कुमारी, रूबी कुमारी गुप्ता समेत सैकड़ों की संख्या में बालिका अंचल कार्यालय में सीओ से मिलने शनिवार को पहुंचे. सीओ की अनुपस्थिति में सभी बीडीओ को अपना दुखड़ा सुनाया. कहा कि विद्यालय के पास केंद्र बनना बालिकाओं के लिए उचित नहीं बल्कि इनके प्रतिष्ठा का हनन है.यह विद्यालय का जमीन है.यहां से हट कर अन्यत्र दूर बुनियादी केंद्र बनाये जाने की मांग की. कहा कि यदि यहां केंद्र बन जायेगा, तो विद्यालय की बालिका प्रभावित होंगे. अभिभावक भी अपनी बच्ची को विद्यालय में पढना
पसंद नहीं करेंगे. कहा कि जब हमलोगो को पता चला क़ि यहां बुनियादी केंद्र का निर्माण की तैयारी चल रही है तो हमलोगों ने सीओ , जिला पदाधिकारी समेत कई पदाधिकारियों को आवेदन देकर अवगत कराया था. बावजूद इस मामले में पहल नहीं होना बालिकाओं के साथ अन्याय है. बीडीओ वेद प्रकाश ने कहा कि यह केंद्र जहां बनाया जा रहा वह विद्यालय की जमीन नहीं है. इस निर्माण में अड़चन नहीं डाला जाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




