भखरूआं मोड़ शिव मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण : एसडीओ

Published at :03 Jan 2017 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
भखरूआं मोड़ शिव मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण : एसडीओ

दाउदनगर अनुमंडल. भखरूआं मोड़ स्थित शिव मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जायेगा. उक्त बातें एसडीओ राकेश कुमार ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते कही. उन्होंने कहा कि इसके लिए मंदिर के इर्द-गिर्द के अतिक्रमण को हटाया जायेगा और मंदिर की भूमि की मापी करायी जायेगी. सोमवार की शाम को ही अंचल पदाधिकारी विनोद सिंह की उपस्थिति […]

विज्ञापन
दाउदनगर अनुमंडल. भखरूआं मोड़ स्थित शिव मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जायेगा. उक्त बातें एसडीओ राकेश कुमार ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते कही. उन्होंने कहा कि इसके लिए मंदिर के इर्द-गिर्द के अतिक्रमण को हटाया जायेगा और मंदिर की भूमि की मापी करायी जायेगी. सोमवार की शाम को ही अंचल पदाधिकारी विनोद सिंह की उपस्थिति में एसडीओ व डीसीएलआर मनोज कुमार ने मंदिर परिसर का अवलोकन किया. नीचे के तल्ले व ऊपरी तल्ले का निरीक्षण करते हुए राजस्व कर्मचारी मुस्तफा आलम की उपस्थिति में मापी भी करायी गयी. बताया गया कि मापी के अनुसार मंदिर की भूमि 7.5 डिसमिल पायी गयी है, लेकिन नक्शे के अनुसार मंदिर की भूमि लगभग 9 डिसमिल है. शेष भूमि में दोनों तरफ सड़क बनी है. एसडीओ ने कहा कि मंदिर को नया स्वरूप दिया जायेगा.
बाहर से आर्किटेक्ट को बुला कर इसका नक्शा तैयार कराया जायेगा. मंदिर में दो भाग होंगे एक पूजा स्थल तथा दूसरा अतिथि गृह विश्रामालय एवं शौचालय. आर्किटेक्ट के द्वारा बनाये गये नक्शे में भूमि बचती है, तो दुकान का निर्माण भी होगा. लेकिन, दुकानों में सिर्फ पूजा सामग्री, मिठाई दुकान व किराना सामान की ही बिक्री की जायेगी. अतिथि गृह में सभी लोगों को ठहरने की सुविधा मिलेगी. पुराने कमेटी से जुड़े आनंद प्रकाश ने बताया कि पूर्व से मंदिर में आठ दुकानदार थे, जिनमें पांच ही नियमित रूप से मंदिर के खाते में किराया अदा कर रहे हैं.
मंदिर के कोष में 3 लाख 24 हजार 984 रुपये हैं. पुराने कमेटी से जुड़े चंदेश्वरी सिंह ने बताया कि सन 1996 में मंदिर का निर्माण स्थानीय दंडाधिकारी मिश्राजी की उपस्थिति में किया गया था. बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर से मंदिर के विकास पर सहमति जताई. इस मौके पर डीसीएलआर मनोज कुमार के अलावे पूर्व मुखिया विजय सिंह यादव, अरूण यादव, रामनरेश शर्मा, योगेन्द्र कुमार वर्मा, अजय कुमार, कृष्णा कुमार, पूर्व प्रमुख राजेन्द्र प्रसाद, रामप्रवेश यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन