चार किशोर हिरासत में

औरंगाबाद शहर : शहर के वी मार्ट के पीछे चल रही एक जन्मदिन की पार्टी से निकल कर वाहन से इंज्वाय करना चार किशोरों को महंगा पड़ा और इस आनंद के चक्कर में पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. पिछले 20 घंटे से चारों किशोर थाने में बैठ कर छूटने का इंतजार कर रहे हैं. प्राप्त […]
औरंगाबाद शहर : शहर के वी मार्ट के पीछे चल रही एक जन्मदिन की पार्टी से निकल कर वाहन से इंज्वाय करना चार किशोरों को महंगा पड़ा और इस आनंद के चक्कर में पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. पिछले 20 घंटे से चारों किशोर थाने में बैठ कर छूटने का इंतजार कर रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार कुटुंबा के चकुआ निवासी प्रकाश कुमार,इसी गांव का रौशन कुमार, मुफस्सिल थाना के रेणु बिगहा निवासी अंकित कुमार तथा नवीनगर के शुकर बिगहा निवासी राहुल कुमार अपने एक दोस्त के जन्मदिन का पार्टी मनाने के लिये वी मार्ट के पीछेवाली गली में गये थे और पार्टी मनाने के उपरांत चारों किशोर एक कार से अपने घर की ओर क्षत्रियनगर जा रहे थे,
लेकिन घर जाने से पहले उन लोगों ने उस गाड़ी लगाने के लिये सीमेंट फैक्ट्री के तरफ एक गैरेज में लगाने के लिए जैसे ही एनएच को पकड़ा, वैसे ही गश्ती पुलिस ने गाड़ी को रोकने के लिए पीछे से हार्न बजाया. इस ओर ध्यान नहीं दिया और गाड़ी को तेज गति दे दी.पुलिस ने पीछे से पीछा किया तब तक उक्त गाड़ी महाराणा प्रताप चौक के समीप डिवाइडर से टकरा गयी.पुलिस ने गाड़ी जब्त करते हुए सबों को थाने ले आयी है. सभी किशोर क्लास छह से लेकर इंटर तक के छात्र है और क्षत्रिय नगर एकही मकान में रह कर पढ़ाई कर रहे थे. पुलिस ने गाड़ी मालिक से कागजात मांगे हैं. इसके बाद इन किशोरों को छोड़ने पर विचार होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




