प्रवीण को प्रथम, विवेक को मिला द्वितीय पुरस्कार

Published at :02 Jan 2017 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
प्रवीण को प्रथम, विवेक को मिला द्वितीय पुरस्कार

औरंगाबाद सदर : औरंगाबाद के पहलवानों ने एक बार फिर से कुश्ती के अखाड़े में पहलवानों को पटखनी देते हुए बाजी मारी है. 36वीं बालक ओपेन जूनियर, सब जूनियर, फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन स्टाइल, राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशीप 2016-17 गोपालगंज में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में औरंगाबाद के पहलवान प्रवीण कुमार ने 96 किलो के […]

विज्ञापन

औरंगाबाद सदर : औरंगाबाद के पहलवानों ने एक बार फिर से कुश्ती के अखाड़े में पहलवानों को पटखनी देते हुए बाजी मारी है. 36वीं बालक ओपेन जूनियर, सब जूनियर, फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन स्टाइल, राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशीप 2016-17 गोपालगंज में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में औरंगाबाद के पहलवान प्रवीण कुमार ने 96 किलो के भार वर्ग में प्रथम स्थान स्थापित किया है और पहलवान विवेक कुमार ने 60 किलो के भार वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है. बता दें कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में इन दोनों पहलवानों के बेहतर प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में भी इनका चयन किया गया.

पटना के कंकड़बाग खेल परिसर में 19 से 23 जनवरी 2017 आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में एक बार फिर से ये दोनों पहलवान अपना दांव खेलते दिखेंगे. इन दोनों पहलवानों के मार्गदर्शक व प्रशिक्षक पहलवान उदय तिवारी ने बताया कि प्रवीण कुमार, ओबरा प्रखंड के गोरतारा गांव का रहनेवाला है और बेहद निम्न वर्ग के किसान परिवार से आता है. प्रवीण का प्रशिक्षण गांव में उसके पिता दिया करते हैं. वहीं विवेक कुमार भी ओबरा प्रखंड का रहनेवाला है. बता दें कि उदय कुमार तिवारी को बिहार कुश्ती संघ ने उनके खेल भावना को देखते हुए मैट चेयरमैन की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी है और उदय को बिहार में आयोजित होनेवाली कुश्ती प्रतियोगिता के तकनीकी पदाधिकारी के रूप में कार्य करने का अवसर दिया गया है.

औरंगाबाद के पहलवानों ने राज्यस्तरीय चैंपियनशिप में मारी बाजी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन