मारपीट में एक घायल, दो गये जेल

Published at :02 Jan 2017 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट में एक घायल, दो गये जेल

रफीगंज (औरंगाबाद) : पौथू थाना क्षेत्र के सैरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटी, जिसमें संध्या देवी घायल हो गयी. जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में किया गया. घायल के बयान पर गांव के ही रंजीत तिवारी,शारदा तिवारी,शंभु तिवारी,कर्ण तिवारी को नामजद आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. […]

विज्ञापन

रफीगंज (औरंगाबाद) : पौथू थाना क्षेत्र के सैरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटी, जिसमें संध्या देवी घायल हो गयी. जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में किया गया. घायल के बयान पर गांव के ही रंजीत तिवारी,शारदा तिवारी,शंभु तिवारी,कर्ण तिवारी को नामजद आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

दूसरे पक्ष के रंजीत तिवारी द्वारा टुनटुन तिवारी एवं शिवकुमार तिवारी को नामजद आरोपित बनाया गया है. इस संबंध में दोनों पक्ष से रंजीत तिवारी एवं शिवकुमार तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटी है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन