धान खरीद के मुद्दे पर आंदोलन करेगी भाजपा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Dec 2016 8:36 AM (IST)
विज्ञापन

गरीबों के मुंह तक नहीं पहुंच पा रहा सरकार का दिया निवाला कार्रवाई के बाद भी सुधरने का नाम नहीं ले रहा पीडीएस औरंगाबाद नगर : खाद्यान्न की कालाबाजारी रोकने व जरूरतमंदों तक राशन-केरोसिन नहीं पहुंचाने के आरोप में जिला पदाधिकारी कंवल तनुज के निर्देश पर एक वर्ष के अंदर दस डीलरों पर प्राथमिकी दर्ज […]
विज्ञापन
गरीबों के मुंह तक नहीं पहुंच पा रहा सरकार का दिया निवाला
कार्रवाई के बाद भी सुधरने का नाम नहीं ले रहा पीडीएस
औरंगाबाद नगर : खाद्यान्न की कालाबाजारी रोकने व जरूरतमंदों तक राशन-केरोसिन नहीं पहुंचाने के आरोप में जिला पदाधिकारी कंवल तनुज के निर्देश पर एक वर्ष के अंदर दस डीलरों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
जैसा कि विभाग का आंकड़ा बताता है. ओबरा प्रखंड के चपरा के जन वितरण प्रणाली विक्रेता सुमंती कुंवर को 20.25 किलो गेहूं व 4.40 किलो चावल कालाबाजारी करते हुए पकड़ा गया था. इसी तरह करसांव के जन वितरण प्रणाली विक्रेता शंकर दयाल राम पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इनके पास से तीन क्विंटल गेहूं और चार क्विंटल चावल कालाबाजारी का पकड़ा गया था. गोह प्रखंड के मलहद के पीडीएस डीलर अंजनी कुमार उर्फ पिंटू सिंह पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी. इनके पास से 23 क्विंटल गेहूं, 136.50 किलो चावल कालाबाजारी का पकड़ा गया था. इसी गांव के रामलला सिंह पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
इनके पास से 9.50 किलो गेहूं, 24.50 किलो चावल, 1200 लीटर केरोसिन तेल कालाबाजारी का पकड़ा गया था. रफीगंज प्रखंड के इटार के डीलर सत्येंद्र शर्मा पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी, इन्हें 10 क्विंटल चावल की कालाबाजारी करते पकड़ा गया था. बारुण प्रखंड के कोचाढ़ के डीलर मो तैयब के पास से 50 किलो गेहूं, आठ क्विंटल चावल पकड़ाया था. इसी तरह कुटुंबा प्रखंड के मटपा के डीलर मो फैयाज अहमद को 3.50 किलो चावल के साथ पकड़ा गया था. मदनपुर प्रखंड के उतरी उमगा के डीलर जलेन्द्र सिंह के पास से 8.50 किलो चावल व नवीनगर के नगर पंचायत के डीलर सहेंद्र प्रसाद सिंह के पास से कालाबाजारी का 17.50 किलो गेहूं, 45 क्विंटल चावल के साथ पकड़ा गया था.
इन सभी डीलरों पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया था. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि इसके अलावे गैस रिफिलिंग करने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. कुल 73.75 क्विंटल गेहूं, 261.90 क्विंटल चावल, 2485 लीटर केरोसिन तेल कालाबाजारी का पकड़ा गया था. इसके अलावे खाद्यान्न वितरण की अनियमितता के आरोप में 16 डीलरों का लाइसेंस रद्द किया गया हैं. वहीं किसी एफआइआर दर्ज रहने के कारण दो डीलरों का लाइसेंस रद्द किया गया था. इसी तरह नौ डीलरों का लाइसेेंस निलंबित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




