मजदूर संघ ने दी मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Published at :26 Dec 2016 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
मजदूर संघ ने दी मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

औरंगाबाद : भारतीय मजदूर संघ के सदस्यों ने रविवार को एक बैठक आयोजित की. बैठक की अध्यक्षता कन्हैया सिंह ने की. इस दौरान उपस्थित मजदूरों ने कहा कि आज हमलोगों को जो हक मिलना चाहिए था, वह नहीं मिल रहा है. कई बार अपनी मांगों को लेकर पदाधिकारियों से मिला गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : भारतीय मजदूर संघ के सदस्यों ने रविवार को एक बैठक आयोजित की. बैठक की अध्यक्षता कन्हैया सिंह ने की. इस दौरान उपस्थित मजदूरों ने कहा कि आज हमलोगों को जो हक मिलना चाहिए था, वह नहीं मिल रहा है. कई बार अपनी मांगों को लेकर पदाधिकारियों से मिला गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी.

पिछले 22 फरवरी को श्रम मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया था, 28 अप्रैल को डीएम को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया गया था उसके बाद 15 जुलाई को एसडीओ कार्यालय इन सभी बिंदुओं पर एक बैठक भी हुई थी, जिसमें एक माह के अंदर इस पर पहल करने की बात कही गयी थी. जल्द इस पर विचार नहीं किया गया, तो मजदूर संघ आंदोलन करने को विवश होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन