सत्यापन के लिए हथियार लहराते हुए पहुंचे युवक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Dec 2016 3:44 AM (IST)
विज्ञापन

समाहरणालय परिसर में युवक. औरंगाबाद : शनिवार को एक व्यक्ति अपने बाइक से हथियारों को लहराते हुए सत्यापन के लिये समाहरणालय पहुंचा, तो सभी देख कर चौक उठे. युवक के हाथ में दोनों हथियार को सम्मान के साथ कंधे पर लटका कर भी लाया जा सकता था,पर युवक ने हथियार के सत्यापन के लिये जो […]
विज्ञापन
समाहरणालय परिसर में युवक.
औरंगाबाद : शनिवार को एक व्यक्ति अपने बाइक से हथियारों को लहराते हुए सत्यापन के लिये समाहरणालय पहुंचा, तो सभी देख कर चौक उठे. युवक के हाथ में दोनों हथियार को सम्मान के साथ कंधे पर लटका कर भी लाया जा सकता था,पर युवक ने हथियार के सत्यापन के लिये जो तरीका अपनाया वह लोगों के लिये आश्चर्यचकित कर देने वाला था. हाथ में बंदूक लिये पीछे मोटरसाइकिल पर बैठा युवक समाहरणालय में जैसे ही प्रवेश किया लोग कुछ और ही समझने लगे. हथियारों से लैस युवक कहीं से भी अनुशासित नहीं दिख रहे थे. देख कर ऐसा लग रहा था मानो वो हथियारों का प्रदर्शन कर रहा हो. ये नजारा समाहरणालय का है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




