प्रतियोगिता से प्रतिभाओं में आती है निखार : केके

Published at :23 Dec 2016 7:28 AM (IST)
विज्ञापन
प्रतियोगिता से प्रतिभाओं में आती है निखार : केके

औरंगाबाद नगर : नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में गुरुवार को शहर के भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी भवन में जिलास्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला युवा समन्वयक केके सिंह, जिला सलाहकार समिति सदस्य प्रो अनिल कुमार सिंह, सिन्हा कॉलेज के प्रो भीम कुमार सिंह, समाजसेवी रंजय कुमार सिंह व भारत स्काउट्स […]

विज्ञापन
औरंगाबाद नगर : नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में गुरुवार को शहर के भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी भवन में जिलास्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला युवा समन्वयक केके सिंह, जिला सलाहकार समिति सदस्य प्रो अनिल कुमार सिंह, सिन्हा कॉलेज के प्रो भीम कुमार सिंह, समाजसेवी रंजय कुमार सिंह व भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के सचिव श्रीनिवास सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित प्रथम-द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागी शामिल हुये थे.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला युवा समन्वयक केके सिंह ने कहा कि आज युवाओं को बढ़ावा देने की जरूरत है. गांव-गांव के युवा जब तक जागरूक नहीं होंगे, तब तक गांव व समाज का विकास नहीं होगा. नेहरू युवा केंद्र गांव-गांव में क्लब स्थापित कर समाज को सशक्त बनाने में जुटा है. वैसे खेल-कूद, सिलाई कटाई, कंप्यूटर प्रशिक्षण से लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन कराया जाता है. गांव-गांव में स्वच्छता अभियान पर भी कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किया जा रहा है.
जिला सलाहकार समिति सदस्य प्रो अनिल सिंह ने बताया कि जिलास्तरीय भाषण प्रतियोगिता का विषय देशभक्ति व राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भूमिका था. प्रत्येक प्रतिभागी को दस मिनट का समय दिया गया था. इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले प्रतिभागियों को क्रमश: पांच हजार, दो हजार व एक हजार रुपये के साथ प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन