बेटी नहीं होती, तो नहीं होता समाज का अस्तित्व

Published at :24 Nov 2016 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
बेटी नहीं होती, तो नहीं होता समाज का अस्तित्व

ओबरा : बभंडीहा पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय खरांटी परिसर में बुधवार को ‘प्रभात खबर’ के ‘बेटी बचाओ अभियान’ के तहत परिचर्चा आयोजित की गयी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुखिया अजित कुमार सिन्हा, ओबरा पंचायत के ऊब मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद भगत, प्रधानाध्यापक विनिता कुमारी व कारा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार विकल ने संयुक्त […]

विज्ञापन

ओबरा : बभंडीहा पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय खरांटी परिसर में बुधवार को ‘प्रभात खबर’ के ‘बेटी बचाओ अभियान’ के तहत परिचर्चा आयोजित की गयी.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुखिया अजित कुमार सिन्हा, ओबरा पंचायत के ऊब मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद भगत, प्रधानाध्यापक विनिता कुमारी व कारा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार विकल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जबकि अध्यक्षता प्रधानाध्यापक विनिता कुमारी व संचालन कमलेश कुमार विकल ने किया. उपस्थित शिक्षक, समाजसेवी व महिलाओं को परिचर्चा के दौरान श्री विकल ने कहा कि ‘प्रभात खबर’ की यह पहल क्रांतिकारी है. आज के परिवेश में बेटी को लोग उपेक्षा के दृष्टिकोण से देख रहे हैं. जबकि, बेटी अहम भूमिका में दिख रही है. साथ ही, समाज को एक नई दिशा दे रही है. नारी को अर्धांगिनी के रूप में संज्ञा दी गयी है. नारी की हमेशा पूजा की जाती है. शिक्षक सत्यप्रकाश ने कहा कि बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं है. हम सबों को इस सराहनीय कार्य में हाथ बंटाने की आवश्यकता है. बेटी बचाओ सकारात्मक कदम है. बेटी से ही सृष्टि है.

यदि बेटी नहीं होती, तो यह समाज का निर्माण नहीं होता. बेटी आइपीएस, आइएएस व राजनीतिक के क्षेत्र में अग्रसर है. शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि ‘प्रभात खबर’ का ‘बेटी बचाओ अभियान’ सराहनीय कदम है. यह कार्य औरंगाबाद जिले के विभिन्न प्रखंड में आयोजित किये जा रहे हैं. उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि भ्रूणहत्या पर रोक लगाने पर पहल की जरूरत है. समाजसेवी चुनचुन शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आज के परिवेश में लोग जागरूक हो रहे हैं. मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद भगत ने कहा कि यह कार्य अब धरातल पर दिख रहा है. भ्रूणहत्या पर हम सबों को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की जरूरत है. मुखिया अजीत कुमार सिन्हा ने परिचर्चा के दौरान कहा कि बेटी घर का गौरव व लक्ष्मी है. सरकार भी भ्रूण हत्या व शौचालय निर्माण जैसे कार्य में जुटी है.

उन्होंने कहा कि पुरुष का गौरव बेटी है, भ्रूणहत्या की जिम्मेवारी महिलाओं की है. यदि महिलाएं जागरूक होंगी, तभी यह कार्य संभव है. शिक्षिका बंसती देवी, शगुफ्ता नाज ने परिचर्चा के दौरान कहा कि सराहनीय कार्य में हम सबों को हाथ बंटाना चाहिए. बेटी संसार का शान है. यदि बेटी नहीं होती, तो संसार नहीं चलता. इस मौके पर नवीन कुमार, सत्यप्रकाश के अलावे बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन