किसानों की शिकायत पर बदला गया एक बीज

Published at :20 Nov 2016 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों की शिकायत पर बदला गया एक बीज

कुटुंबा : किसानों की शिकायत पर बीज वितरण केंद्र में लगा ताला शुक्रवार को जांच के बाद खोल दिया गया. जांच के लिए पटना से आयी टीम ने बीज को सही बताया. टीम में बिहार बीज निगम के उत्पादन प्रमुख सर्वजीत कुमार, सुशील कुमार, बीज निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, रिजनल मैनेजर रामनारायण सिंह थे. डीएओ राजेश […]

विज्ञापन

कुटुंबा : किसानों की शिकायत पर बीज वितरण केंद्र में लगा ताला शुक्रवार को जांच के बाद खोल दिया गया. जांच के लिए पटना से आयी टीम ने बीज को सही बताया. टीम में बिहार बीज निगम के उत्पादन प्रमुख सर्वजीत कुमार, सुशील कुमार, बीज निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, रिजनल मैनेजर रामनारायण सिंह थे. डीएओ राजेश प्रताप सिंह के सामने बीज की जांच की गयी.

टीम के अधिकारियों ने बताया कि बीज हाइ इल्ड वेराइटी का था, जो काफी छोटा होता है, लेकिन उपज अच्छी होती है. दाना पुष्ट नहीं होने के कारण किसानों को बीज पर संदेह हो रहा है. हालांकि, अधिकारियों ने बीज काे बदल कर दूसरा बीज मंगवाया और वितरण करने का निर्देश दिया. अधिकारियों के अनुसार जो बीज दुबारा मंगाया गया है, उसका उत्पादन पहले के बीज से थोड़ा कम होता है, पर दाना मोटा होता है.

किसानों से जानी समस्या : बीज जांच के बाद कृषि विभाग के अधिकारियों ने इ किसान भवन में बैठक की. जिसमें बीडीओ मनोज कुमार, सीओ ठुईंया उरांव, प्रभारी बीएओ यदुनंदन यादव, कृषि कर्मी व दर्जनों किसान शामिल थे. डीएओ राजेश प्रताप सिंह ने योजनाओं से संबंधित जानकारी किसानों से हासिल की. किसानों ने शिकायत की कि पिछले वर्ष की सिंचाई के लिए डीजल अनुदान की राशि नहीं मिली है. कई किसानों को एकाउंट नंबर गलत दिया गया है. कर्मी किसानों के प्रति सहानुभूति नहीं रखते हैं और जैसे-तैसे रिपोर्ट बना कर देते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन