गोह बाजार में घंटों ठप रही गाड़ियों की आवाजाही

Published at :18 Nov 2016 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
गोह बाजार में घंटों ठप रही गाड़ियों की आवाजाही

देवकुंड : गोह प्रखंड के देवकुंड थाना अंतर्गत महराजगंज गांव में हुए तिहरे हत्याकांड का समय ज्यों-ज्यों बितता जा रहा है. सियासी सरगर्मी तेज होती जा रही है. जन अधिकार पार्टी (जअपा) के संरक्षक पप्पू यादव के आह्वान पर गुरुवार को गोह बाजार में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहीद जगतपति चौक के पास रोड पर उतर […]

विज्ञापन
देवकुंड : गोह प्रखंड के देवकुंड थाना अंतर्गत महराजगंज गांव में हुए तिहरे हत्याकांड का समय ज्यों-ज्यों बितता जा रहा है. सियासी सरगर्मी तेज होती जा रही है. जन अधिकार पार्टी (जअपा) के संरक्षक पप्पू यादव के आह्वान पर गुरुवार को गोह बाजार में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहीद जगतपति चौक के पास रोड पर उतर गये और सरकार व दाउदनगर डीएसपी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जम कर प्रदर्शन किया.
इस दौरान महाराजगंज हत्याकांड में तीन दलितों की हत्या के बाद कथित रूप से दाउदनगर डीएसपी व बनतारा मुखिया के संदिग्ध कार्यशैली के विरोध में गुरुवार को गोह बाजार बंद करा कर रोष जताया. पप्पू यादव की पार्टी जन अधिकार पार्टी ने बंद का आह्वान किया था. सुबह से ही पार्टी के कार्यकर्ता झंडा-बैनर के साथ गोह-देवहरा रोड, गोह-उपहारा, गो -रफीगंज व गोह-गया रोड में घुम-घुम कर बंद करवाते हुए पुलिस प्रशासन व राज्य सरकार के विरोध में नारे लगाये.
उसके बाद कार्यकर्ताओं का जत्था शहीद जगतपति चौक पहुंच कर सड़क पर जनसभा किया. जिससे यातायात ठप हो गया. सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि देवकुंड के महाराजगंज में सत्ता संरक्षित अपराधियों द्वारा तीन दलितों की हत्या की गयी है, लेकिन पुलिस निर्दोष लोगों को जेल के अंदर डाल रही है. इस कांड में दाउदनगर डीएसपी की कार्यशैली व बनतारा मुखिया की भूमिका संदिग्ध है. सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्याम सुंदर ने कहा की राज्य में दलालों व माफियाओं की बहार है.
चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 10 दिनों के अंदर दाउदनगर डीएसपी का तबादला व मुखिया अख्तियार खां पर मुकदमा नहीं किया गया और दलितों को न्याय नहीं मिला, तो चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. अगले चरण में दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय बंद करवाने के बाद जिला मुख्यालय बंद करवाया जायेगा. उसके बाद दिसंबर के अंतिम सप्ताह में पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव के नेतृत्व में राज्यव्यापी आंदोलन करेंगे. छात्र जनपरिषद के महासचिव विजय कुमार उर्फ गोलू यादव ने कहा कि इस सरकार में दलित, पिछड़े, पत्रकार व महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. इधर, बंद के आह्वान पर प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर रखी थी. गोह बाजार में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे. जाम की सूचना पर गोह सीओ सुनील कुमार ने सभा स्थल पर पहुंच कर आंदोलनकारियों से वार्ता की.
लगभग एक घंटे के वार्ता के बाद 10 दिनों में एसआइटी के लिए अनुशंसा करने व निर्दोष की रिहाई के आश्वासन के बाद लोगों ने आंदोलन वापस लिया. प्रदर्शन में पार्टी के छात्र जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, भास्कर पांडेय, जिप सदस्य अनुपम सिंह, निर्मला देवी , प्रिंस सिंह, रामाधार राम, एहसान खान, अवधेश सिंह, मृत्युंजय कुशवाहा, रामजी पासवान, गोरख खान, नरेश चंद्रवंशी आिद मौजूद थे .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन