गोशाला में आग लगने से जानवर झुलसा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Nov 2016 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

हसपुरा : प्रखंड के चौराही गांव में वार्ड सदस्य रणजीत विश्वकर्मा के गोशाला में आग लगने से दो गाय व उसके बछड़े जख्मी हो गया. बताया जाता है कि मौके पर ग्रामीण पहुंच कर आग पर काबू पाया, नहीं तो आग से बगल के कई घर इसके चपेट में आ जाते. आग लगने का कारण […]
विज्ञापन
हसपुरा : प्रखंड के चौराही गांव में वार्ड सदस्य रणजीत विश्वकर्मा के गोशाला में आग लगने से दो गाय व उसके बछड़े जख्मी हो गया. बताया जाता है कि मौके पर ग्रामीण पहुंच कर आग पर काबू पाया, नहीं तो आग से बगल के कई घर इसके चपेट में आ जाते. आग लगने का कारण मच्छर भगाने के लिए धुआं करना बताया जा रहा था. पंचायत समिति सदस्य धनंजय कुमार मुन्ना ने जख्मी जानवरों का इलाज सरकारी स्तर से कराने व आग से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग जिलाधिकारी से की है.
धनंजय कुमार ने बताया कि आग लगने से हुए नुकसान की जानकारी अंचलाधिकारी को पीड़ित रणजीत विश्वकर्मा ने दी है. उन्होंने बताया कि गोशाला में आग लगने से जानवर बांधने का घर उजड़ गया, जाड़े में परेशानी झेलनी पड़ेगी. तत्काल अंचलाधिकारी से राहत दिए जाने की मांग पंसस धनंजय कुमार ने की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




