देश व परिवार का नाम रोशन कर रही हैं बेटियां
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Nov 2016 8:13 AM (IST)
विज्ञापन

रतनपुर पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय मनौरा वाजितपुर में परिचर्चा आयोजित वक्ताओं ने प्रभात खबर के अभियान को सराहा ओबरा : ओबरा प्रखंड के रतनपुर पंचायत स्थित राजकीय मध्य विद्यालय मनौरा वाजितपुर में ‘प्रभात खबर’ के ‘बेटी बचाओ अभियान’ के तहत परिचर्चा आयोजित की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया निरूपमा देवी ने की. […]
विज्ञापन
रतनपुर पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय मनौरा वाजितपुर में परिचर्चा आयोजित
वक्ताओं ने प्रभात खबर के अभियान को सराहा
ओबरा : ओबरा प्रखंड के रतनपुर पंचायत स्थित राजकीय मध्य विद्यालय मनौरा वाजितपुर में ‘प्रभात खबर’ के ‘बेटी बचाओ अभियान’ के तहत परिचर्चा आयोजित की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया निरूपमा देवी ने की. सीओ तारा प्रकाश, अवर निरीक्षक पंकज सिंह, सरपंच धर्मशीला देवी, प्रधानाध्यापक कृष्णा प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम के उपरांत स्कूली छात्रा कविता कुमारी, अनुप्रिया कुमारी, रिया कुमारी, प्रिया व मुनी कुमारी ने अतिथियों को स्वागत गीत गाकर स्वागत किया. इस मौके पर परिचर्चा के दौरान अंचलाधिकारी तारा प्रकाश ने कहा कि हमारी संस्कृति में नारियों का पहले नाम लिया जाता है. आज के परिवेश में नारियों में बदलाव हो रहा है. महिलाएं सशक्त हो रही हैं. देश की बेटियां ओलिंपिक में पहुंच कर भारत का नाम रोशन कर रही हैं.
उन्होंने कहा कि आज के लोग भ्रूणहत्या कर लड़की की संख्या कम करने में लगे हुए हैं. उपस्थित लोगों से कहा कि केरल राज्य आज भी महिलाओं की संख्या में आगे है. इसी तरह बिहार में ही संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है. अधिवक्ता जय कुमार जानी ने कहा कि शक्ति की देवी दुर्गा है, धन की देवी लक्ष्मी है, विद्या की देवी सरस्वती है. लड़कियां हर क्षेत्र आगे बढ़ रही हैं. परिचर्चा के दौरान कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल जैसी महिलाओं ने देश को गौरवान्वित किया है. अवर निरीक्षक पंकज सिंह ने कहा कि प्रभात खबर द्वारा औरंगाबाद के सभी प्रखंडों में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जो काफी सराहनीय है. भ्रूणहत्या पर हम सबों को जागरूक होने की आवश्यकता है. बेटी आज के परिवेश में चार चांद लगाने का काम कर रही है.
उन्होंने लोगों से कहा कि ऐसे कार्यक्रम में हम सबों को हाथ बंटाने की आवश्यकता है. उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्यक्रम से हम सबों को सीख लेने की जरूरत है. मुखिया निरूपमा देवी व सरपंच धर्मशीला देवी ने कहा कि बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं है. भ्रूणहत्या पर हम सबों को रोक लगाने की आवश्यकता है. इस मौके पर संचालन प्राचार्य कृष्णा प्रसाद ने किया. कार्यक्रम में शिक्षक प्रमोद कुमार, भुपेश कुमार, मिहिर कुमार, विपिन कुमार, वंदना कुमारी, मुसरत परवीन, ललिता देवी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




