घरेलू झगड़े में पी शराब, खुद ही बुलायी पुलिस

औरंगाबाद शहर : शहर के शाहपुर मुहल्ले के सत्यनारायण कुमार नामक युवक को पुलिस ने शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया, उसकी मेडिकल जांच करायी और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया, मगर यह मामला शराब के खिलाफ पुलिस के अभियान का हिस्सा नहीं है, बल्कि सत्यनारायण ने अपनी गिरफ्तारी के लिए खुद ही […]
औरंगाबाद शहर : शहर के शाहपुर मुहल्ले के सत्यनारायण कुमार नामक युवक को पुलिस ने शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया, उसकी मेडिकल जांच करायी और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया, मगर यह मामला शराब के खिलाफ पुलिस के अभियान का हिस्सा नहीं है, बल्कि सत्यनारायण ने अपनी गिरफ्तारी के लिए खुद ही पुलिस बुलायी. यह मामला यहां चर्चा में है. दरअसल, बुधवार की सुबह सत्यनारायण के घर किसी बात को लेकर कलह हुई. इससे वह दुखी हो गया और उसने जेल जाने की सोच ली. पहले उसने कहीं से शराब की व्यवस्था की और भरदम पी. फिर नगर थाने को फोन कर पुलिस बुलायी और नशे की हालत में गिरफ्तार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




