अतिक्रमण का नहीं निकल रहा समाधान, जाम से लोग परेशान

Published at :15 Nov 2016 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
अतिक्रमण का नहीं निकल रहा समाधान, जाम से लोग परेशान

औरंगाबाद कार्यालय : रंगाबाद शहर में अतिक्रमण की समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है. स्थिति यह है कि पुरानी जीटी रोड पर बसे इस शहर में हर रोज जाम लगता है. लोग परेशान होते हैं. लोगों का कीमती वक्त जाम में फंस कर गुजर जाता है. वैसे इस समस्या से प्रशासन भी […]

विज्ञापन
औरंगाबाद कार्यालय : रंगाबाद शहर में अतिक्रमण की समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है. स्थिति यह है कि पुरानी जीटी रोड पर बसे इस शहर में हर रोज जाम लगता है. लोग परेशान होते हैं. लोगों का कीमती वक्त जाम में फंस कर गुजर जाता है. वैसे इस समस्या से प्रशासन भी पूरी तरह अवगत है. लगातार समाचार पत्रों में इससे संबंधित खबरें छपती रही हैं. कुछ दिन पूर्व प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की घोषणा भी की गयी थी. इसके लिये एक महत्वपूर्ण बैठक भी हुई थी. जिसमें निर्णय लिया गया था कि सबसे पहले रमेश चौक से बाइपास तक महाराजगंज रोड में अतिक्रमण हटाया जायेगा. इसके बाद पुरानी जीटी रोड पर यह अभियान चलाया जायेगा.
लेकिन, इसके बाद की स्थिति यह हुई कि अतिक्रमण हटाने का कुछ और प्रयास नहीं शुरू किया गया. जब इस संबंध में प्रशासन के पदाधिकारियों से पूछा गया था, तो उनके द्वारा बताया गया कि दीपावली, छठ जैसे त्योहार के बाद अतिक्रमण हटाने का काम प्रारंभ किया जायेगा. लेकिन, अब तो दीपावली से लेकर छठ जैसे पर्व भी समाप्त हो चुके हैं, लेकिन अतिक्रमण हटाने का अभियान कब चलेगा या नहीं, इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह चुप्पी साधे है. दूसरी तरफ कि स्थिति यह है कि चाहे महाराजगंज रोड हो या पुरानी जीटी रोड हो, अतिक्रमणकारियों द्वारा सड़क के मुख्य पथ पर दुकान लगाये जाने से हर रोज जाम लग रहा है. सोमवार के दिन सब्जी मंडी से लेकर पांडेय पुस्तकालय तक जाम लगा रहा. जिसमें लोग काफी परेशान हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन