बेटियां ही बदलेंगी समाज की तसवीर व तकदीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Nov 2016 6:20 AM (IST)
विज्ञापन

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम अंबा : बेटियां किसी से कम नहीं है, जरूरत है, इन्हें प्रेरित कर आगे बढ़ाने की. इसके लिए समाज को सोच बदलना होगा. गांव की सभी बेटियां यदि पढ़-लिख कर शिक्षित हो जायें, तो घर-गांव व देश की तसवीर बदल जायेगी. ये बातें श्री कृष्णा कोचिंग सेंटर […]
विज्ञापन
ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम
अंबा : बेटियां किसी से कम नहीं है, जरूरत है, इन्हें प्रेरित कर आगे बढ़ाने की. इसके लिए समाज को सोच बदलना होगा. गांव की सभी बेटियां यदि पढ़-लिख कर शिक्षित हो जायें, तो घर-गांव व देश की तसवीर बदल जायेगी. ये बातें श्री कृष्णा कोचिंग सेंटर सह ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल कुटुंबा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहीं. कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ मनोज कुमार, मुखिया कुमारी सावित्री सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष नीलम सिंह ने संयुक्त रूप से किया. संस्था के डायरेक्टर दिनेश कुमार कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन बीआरपी चंद्रशेखर प्रसाद साहू ने किया. बीडीओ ने कहा कि जिन क्षेत्रों में शिक्षा बढ़ी है, वहां बेटियों व महिलाओं का सम्मान बढ़ा है.
उन्होंने बेटियों को पढ़ा-लिखाकर आगे बढ़ाने की बात कही. बीडीओ ने कहा कि धीरे-धीरे गांव में भी शिक्षा की स्थिति में सुधार हो रहा है. इसमें सबका सहयोग जरूरी है. उन्होंने कहा कि महिलायों को सरकार से आरक्षण प्राप्त है. बेटियां मेहनत कर इसका लाभ ले सकती हैं. उन्होंने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए हर घर में शौचालय निर्माण कराने की बात कही. मुखिया ने कहा कि भ्रूण हत्या अपराध है. इसे समाप्त करने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा. उन्होंने कहा कि माता अपनी बेटी के लिए सब कुछ कर सकती है. माताएं चाहें तो बेटी-बेटों से आगे आ सकती है. उन्होंने कहा कि बेटियां यदि शिक्षित हों, तो घर को संवार कर मंदिर बना देंगी. अभिभावकों से उन्होंने आग्रह किया कि आप बेटी की शादी के लिए नहीं उन्हें पढ़ाने के लिए पैसा जमा करें. यदि वे पढ़ जायेगी तो दहेज नहीं देना पड़ेगा. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं है. सभी क्षेत्र में बेटियां आगे बढ़ रही हैं .जरूरत है इन्हे प्रेरित करने का. उन्होंने बेटियों को कहा कि आप अपने हुनर के बल पर यह साबित करके दिखाऐं कि हम किसी से कम नहीं है. पंस सदस्य चुनमुन सिंह ने कहा कि लड़कियां यदि पढ़ जायें तो सात पीढ़ी संवर जायेगी. उन्होंने ऐसे कार्यक्रम के लिए प्रभात खबर की सराहना की़ कहा कि इससे समाज में जागृति आयेगी. नेसार अहमद ने बेटियाें को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया़ कहा कि बेटी देश की आधी आबादी है. देश की अर्थव्यवस्था तभी सुधरेगी,जब इसमें महिलाएं भागीदारी निभायेंगी़ संस्था के डायरेक्टर ने भी सभा को संबोधित करते हुए इस मुहिम को आगे बढ़ाने की बात कही. इस मौके पर उप सरपंच सविता देवी, उप मुखिया सुनील साव, वार्ड सदस्य मीना देवी, शिक्षक सुदर्शन प्रसाद, पप्पु कुमार, राकेश कुमार, रिंकी कुमारी, सोनी कुमारी, रितीका, नीलू, अनिल, गुंजा, खुशबू आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




