अदरी नदी के बदहाल हो चुके घाटों की होगी बैरिकेडिंग, दिया निर्देश

Published at :04 Nov 2016 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
अदरी नदी के बदहाल हो चुके घाटों की होगी बैरिकेडिंग, दिया निर्देश

औरंगाबाद नगर : शहर के अदरी नदी पर स्थित सूर्य मंदिर छठ घाट का एसपी सत्यप्रकाश ने गुरुवार को निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में कई दिशानिर्देश भी दिया. पूजा समिति के विजय मेहता, रामप्रवेश मेहता को कहा कि यहां पहुंचनेवाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो, इस पर कड़ी नजर रखी […]

विज्ञापन
औरंगाबाद नगर : शहर के अदरी नदी पर स्थित सूर्य मंदिर छठ घाट का एसपी सत्यप्रकाश ने गुरुवार को निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में कई दिशानिर्देश भी दिया. पूजा समिति के विजय मेहता, रामप्रवेश मेहता को कहा कि यहां पहुंचनेवाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो, इस पर कड़ी नजर रखी जाये. नगर थानाध्यक्ष एसके सुमन को निर्देश दिया कि पर्याप्त संख्या में पुलिस जवानों को सुरक्षा ड्यूटी में लगायें. इस छठ घाट पर काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं.
विजय मेहता ने कहा कि इस छठ घाट के तालाब के नदी छोर पर ढलाई काफी जर्जर हो गयी है. इसे बैरिकेडिंग कर दिया जायेगा, ताकि इस जर्जर जगह पर श्रद्धालु नहीं पहुंच सकें. एसपी ने साफ-सफाई व क्षेत्र का भी जायजा लिया. नदी में ज्यादा पानी को लेकर निर्देश दिया कि भीड़ पर सुरक्षा बल कड़ी नजर रखेंगे. नदी में नाव की भी व्यवस्था की जायेगी. वहीं घाट पर पहुंचने के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी नही हो, इसको लेकर दोनों मुख्य गेट खोलने का निर्देश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन