छठ पूजा की तैयारी तेज मंदिरों को सजा रहे लोग

Published at :03 Nov 2016 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
छठ पूजा की तैयारी तेज मंदिरों को सजा रहे लोग

कुटुंबा : भास्कर नगर दोमुहान समेत प्रखंड के दधपा के दधपा, चपरा, ढुंढा समेत कई गांवों में छठ पूजा की तैयारी की जा रही है.इन गांवों में सूर्य मंदिर का निर्माण किया गया है. चपरा में पंचदेव धाम व दधपा में सूर्य मंदिर निर्माणाधीन है. इसके साथ ही पिपरा बगाही व कुटुंबा में भी सूर्य […]

विज्ञापन
कुटुंबा : भास्कर नगर दोमुहान समेत प्रखंड के दधपा के दधपा, चपरा, ढुंढा समेत कई गांवों में छठ पूजा की तैयारी की जा रही है.इन गांवों में सूर्य मंदिर का निर्माण किया गया है. चपरा में पंचदेव धाम व दधपा में सूर्य मंदिर निर्माणाधीन है. इसके साथ ही पिपरा बगाही व कुटुंबा में भी सूर्य मंदिर निर्माण के लिए समिति द्वारा प्रस्ताव लिया गया है. यहां भी समिति छठ पूजा की तैयारी में जुट गई है. इसके अतिरिक्त खैरा पोखर, कल्प वृक्ष धाम परता, डिहरी घाट, पक्का बांध, पिपरा बगाही, बतरे व बटाने नदी घाट अंबा व रसुलपुर आदि जगहो पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पूजा समिति छठ घाट पर सभी तरह की तैयारी करने में जुटी है.
1975 में सड़क निर्माण के समय मिली है दधपा की प्रतिमा
दधपा गांव के गढ़ के समीप अर्द्धनिर्मित सूर्य मंदिर की मूर्ति 1975 में सड़क निर्माण के समय खुदाई में मिली थी. इसकी विशेषता के संबंध में ग्रामीण बताते हैं कि 1975 के पहले अंबा-नवीनगर रोड कच्ची सड़क था. 6 मार्च 1975 को जब सड़क निर्माण के लिए खुदाई की जाने लगी, तो गढ़ के समीप सड़क के किनारे अंदर से पत्थर का आवाज आया. गांव के रामवृक्ष महतो व अन्य ग्रामीण इसे साधारण पत्थर समझ उसे कुएं पर रखना चाहे पर पत्थर नहीं उठ सका और रामवृत को चक्कर आने लगा. जब ग्रामीणों ने पत्थर से मिट्टी हटायी, तो देखा कि सात घोड़े के रथ पर सवार भगवान सूर्य की मूर्ति है.
इसके बाद लोगों ने मूर्ति को वहीं हनुमान मंदिर के समीप रख दिया. मूर्तिको ले जाने के लिए पटना म्यूजियम के अधिकारी भी आये. लेकिन, ग्रामीण उधयांचल मिश्र, इंन्द्रदेव सिंह, रामविलास सिंह आदि ने उसे नहीं ले जाने दिया. उसके बाद से यहां मंदिर निर्माण कराने की नींव पड़ी है. आज भी यह मंदिर अर्द्धनिर्मित है. लोगों का मानना है कि गढ़ पर बड़ा सूर्य मंदिर होगा, जिसे मुगल काल में ध्वस्त किया गया होगा. मंदिर व इसके समीप घाट को सजाने में ग्रामीण जुटे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन