भावरा कुटीला, कुटीला यम केरा दुश्मन, चारू पहर, दिन राति...
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Nov 2016 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

कुटुंबा : प्रखंड क्षेत्र में भैयादूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर बहन ने अपनी भाई के लिए गोधन कुटीं. महिलाओं के समुह गोबर का यमदूत बना कर उसे लाठी से कुटा तथा भाइयों की सलामती के लिए रेंगनी के कांटें को जीभ में गड़ा कर अपने ईश्वर से भाई की लंबी […]
विज्ञापन
कुटुंबा : प्रखंड क्षेत्र में भैयादूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर बहन ने अपनी भाई के लिए गोधन कुटीं. महिलाओं के समुह गोबर का यमदूत बना कर उसे लाठी से कुटा तथा भाइयों की सलामती के लिए रेंगनी के कांटें को जीभ में गड़ा कर अपने ईश्वर से भाई की लंबी उम्र की कामना की. महिलाओं ने ‘आंवला कुटीला, भावरा कुटीला, कुटीला यम केरा दुश्मन, चारू पहर, दिन राति’ आदि गीतों के साथ त्योहार की रस्म पूरी की. हिंदूओं में यह मानना है कि गोधन कुटे जाने के बाद ही सभी मांगलिक कार्य शुरू किए जाते हैं. इस पर्व के प्रति लाेगों का काफी उत्साह रहता है. बहनों ने गोधन कुटने के बाद भाइयों को मिठाई खिलायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




