पटेल पुस्तकालय में मुखिया दुलरी देवी को दी श्रद्धांजलि

Published at :06 Sep 2016 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
पटेल पुस्तकालय में मुखिया दुलरी देवी को दी श्रद्धांजलि

हसपुरा. बाजार के सरदार वल्लभ भाई पटेल पुस्तकालय के प्रांगण में सोनहथु पंचायत मुखिया दुलारी देवी के आकस्मिक निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता चंद्रेश पटेल ने की. जबकि, संचालन पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष कामख्या नारायण सिंह ने किया. शोकसभा में शामिल उप प्रमुख अनिल आर्य, पैक्स अध्यक्ष जय कृष्ण पटेल […]

विज्ञापन
हसपुरा. बाजार के सरदार वल्लभ भाई पटेल पुस्तकालय के प्रांगण में सोनहथु पंचायत मुखिया दुलारी देवी के आकस्मिक निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता चंद्रेश पटेल ने की. जबकि, संचालन पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष कामख्या नारायण सिंह ने किया.
शोकसभा में शामिल उप प्रमुख अनिल आर्य, पैक्स अध्यक्ष जय कृष्ण पटेल , सत्येंद्र चौधरी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दिवंगत दुलारी देवी बगैर मुखिया रहते गरीबों की आवाज उठाती रहती थी. जब पंचायत में उन्हें विकास कार्य करने का समय आया, तो उनका आकस्मिक निधन हो गया. पंचायत के लोग उन्हें याद करेंगे. शोक सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन रख कर ईश्वर से प्रार्थना की गयी. शोकसभा में पंचायत समिति सदस्य रामजी राम, राजन सिंह, कामेश्वर सिंह, संजीत कुमार सहित दर्जनों लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन