अनशन के दूसरे दिन कई मजदूरों की हालत बिगड़ी

Published at :04 Sep 2016 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
अनशन के दूसरे दिन कई मजदूरों की हालत बिगड़ी

पांच दिनों से आंदोलन कर रहे मजदूर औरंगाबाद नगर : मांगो को लेकर श्री सीमेंट फैक्ट्री के मजदूर पिछले पांच दिनों से समाहरणालय के समक्ष लगातार आंदोलन कर रहे हैं. मांग पूरी नहीं होने के कारण शुक्रवार से 60 मजदूर आमरण अनशन पर बैठ गये हैं. अनशन के दूसरे दिन आधा दर्जन मजदूरों की हालत […]

विज्ञापन

पांच दिनों से आंदोलन कर रहे मजदूर

औरंगाबाद नगर : मांगो को लेकर श्री सीमेंट फैक्ट्री के मजदूर पिछले पांच दिनों से समाहरणालय के समक्ष लगातार आंदोलन कर रहे हैं. मांग पूरी नहीं होने के कारण शुक्रवार से 60 मजदूर आमरण अनशन पर बैठ गये हैं. अनशन के दूसरे दिन आधा दर्जन मजदूरों की हालत बिगड़ गयी है. बाकी सभी मजदूर अनशन स्थल पर ही डटे हुए हैं और मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं. इधर, स्वराज पार्टी के अध्यक्ष सह ओबरा के पूर्व विधायक सोमप्रकाश सिंह भी आंदोलन का समर्थन करते हुए उनके साथ अनशन स्थल पर बैठ गये हैं.
इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि 29 अगस्त से मजदूर आंदोलन पर हैं, लेकिन कंपनी प्रबंधन की ओर से मजदूरों की समस्या का निराकरण नहीं किया जा रहा है. बल्कि, मजदूरों के बीच फूट डालने और शासन-प्रशासन की मदद से आंदोलन को दबाने की कोशिश की जा रही है. रविवार की शाम तक मजदूरों की मांग पूरा नही की गयी तो स्वराज पार्टी के लोग सोमवार को कंपनी को बंद कराते हुये उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होंगे. धरना को राजेश कुमार, अजय कुमार, मनोज कुमार, सोनू कुमार, रोहित कुमार, लक्ष्मण कुमार ने संबोधित किया. इधर, प्रशासन ने छह अनशनकारियों को अस्पताल में भरती कराया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन