सात लाख की संपत्ति जली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Sep 2016 7:13 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद शहर : औरंगाबाद शहर के शाहपुर रोड में गुरुवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से मां लक्ष्मी इलेक्ट्रानिक्स दुकान में आग लग गयी. इस घटना में दुकान में रखा लगभग सात लाख रुपये का सामान जल कर राख हो गया. अगर समय रहते फायर बिग्रेड विभाग का दमकल और स्थानीय लोग आग पर काबू पाने […]
विज्ञापन
औरंगाबाद शहर : औरंगाबाद शहर के शाहपुर रोड में गुरुवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से मां लक्ष्मी इलेक्ट्रानिक्स दुकान में आग लग गयी. इस घटना में दुकान में रखा लगभग सात लाख रुपये का सामान जल कर राख हो गया. अगर समय रहते फायर बिग्रेड विभाग का दमकल और स्थानीय लोग आग पर काबू पाने का प्रयास नहीं करते, तो पास की कई दुकानें अगलगी की भेंट चढ़ जाती. लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. दुकान मालिक राजकुमार को इसकी सूचना सुबह में तब मिली, जब सड़क से गुजर रहे कुछ लोग व स्थानीय दुकानदारों ने इसकी सूचना दी. राजकुमार देव प्रखंड के जुड़ी बिगहा का रहने वाला है.
उसने तीन माह पहले ही दुकान का उद्घाटन किया था. राजकुमार ने बताया कि दुकान में कुछ समय गुजारने के बाद वह अपनी पढ़ाई भी कर रहा था. इस घटना में वाशिंग मशीन, कई टेलीविजन, इनवर्टर, बैटरी व महंगे सामान जल कर राख हो गये. पता चला कि राजकुमार और उसके पिता सरयू प्रसाद दोनों दुकान में बारी-बारी से बैठ कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे. पिता सरयू प्रसाद ने बताया कि वे किसान हैं और एक-एक पैसा इकट्ठा कर बेटे की दुकान खुलवायी थी. मंशा थी कि पढ़ाई के बाद खाली समय में वह दुकान में बैठ कर काम करे, लेकिन अगलगी में सब कुछ तबाह व बरबाद हो गया. इधर, दुकान मालिक द्वारा नगर थाना को इसकी सूचना दी गयी है. दमकल विभाग को बताया गया है कि घटना के पीछे शॉर्ट सर्किट कारण है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




