स्कूल बस के धक्के से महिला को गंभीर चोटें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Sep 2016 7:13 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद नगर. गुरुवार को नगर थाना क्षेत्र के पुरानी जीटी रोड स्थित अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज के समीप स्कूल बस के धक्के से एक महिला सूर्यमती देवी निवासी सिमरी, थाना फेसर गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. इसके बाद आसपास के लोगों ने महिला को जख्मी अवस्था में इलाज के लिये सदर अस्पताल लाये, जहां के […]
विज्ञापन
औरंगाबाद नगर. गुरुवार को नगर थाना क्षेत्र के पुरानी जीटी रोड स्थित अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज के समीप स्कूल बस के धक्के से एक महिला सूर्यमती देवी निवासी सिमरी, थाना फेसर गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. इसके बाद आसपास के लोगों ने महिला को जख्मी अवस्था में इलाज के लिये सदर अस्पताल लाये, जहां के चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज करने के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु बाहर रेफर कर दिया.
मिली जानकारी के अनुसार महिला बच्चा को लेकर इलाज कराने के लिये डा चंद्रशेखर प्रसाद क्लिनिक में आयी हुई थी. वहां से इलाज करा कर घर जाने के लिये सड़क के किनारे ऑटो का इंतजार कर रही थी एक स्कूल बस ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे महिला जख्मी हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




