प्रबंधन के खिलाफ छात्रों ने प्राचार्य से की शिकायत

Published at :02 Sep 2016 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
प्रबंधन के खिलाफ छात्रों ने प्राचार्य से की शिकायत

औरंगाबाद नगर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने अनुग्रह नारायण सिन्हा मेमोरियल कॉलेज में छात्र-छात्राओं से स्नातक पार्ट टू के एडमिट कार्ड पर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं आने को लेकर हंगामा किया. साथ ही कॉलेज प्रबंधन पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया. इस दौरान अभाविप के प्रदेश मंत्री दीपक कुमार ने कॉलेज के प्राचार्य अयोध्या […]

विज्ञापन
औरंगाबाद नगर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने अनुग्रह नारायण सिन्हा मेमोरियल कॉलेज में छात्र-छात्राओं से स्नातक पार्ट टू के एडमिट कार्ड पर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं आने को लेकर हंगामा किया. साथ ही कॉलेज प्रबंधन पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया. इस दौरान अभाविप के प्रदेश मंत्री दीपक कुमार ने कॉलेज के प्राचार्य अयोध्या सिंह से वार्ता की. इस दौरान कहा कि लगभग 70 प्रतिशत छात्र- छात्राओं के एडमिट कार्ड पर न तो पार्ट वन में रजिस्ट्रेशन था और न ही पार्ट टू में . फिर भी कॉलेज प्रशासन द्वारा उन सभी लोगों की परीक्षा कैसे ली जा रही है. यही नहीं 100 से 200 रुपये कर्मचारियों द्वारा लेने की बात सामने आ रही है, जो गलत है.
इस पर सुधार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होंगे. इस पर प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज से कोई गलती नहीं हुई है, बल्कि विश्वविद्यालय की गलती है. जल्द ही, समस्या का समाधान कर लिया जायेगा, तब जाकर लोग शांत हुए. इस दौरान राहुल कुमार, विकास काली, सौरभ सिन्हा, नितेश कुमार, संजीत कुमार, आदित्य सिन्हा सहित अन्य लोग शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन