अभाविप ने बनाये 25 हजार नये सदस्य: दीपक

Published at :01 Sep 2016 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
अभाविप ने बनाये 25 हजार नये सदस्य: दीपक

औरंगाबाद नगर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पिछले 1 से 31 अगस्त तक चलाये जा रहे सदस्यता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. इस दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने नये सदस्य के रूप में 25 हजार छात्रों को संगठन से जोड़ा है. यह जानकारी संगठन के प्रदेश मंत्री दीपक कुमार ने दी है. उन्होंने बताया कि […]

विज्ञापन
औरंगाबाद नगर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पिछले 1 से 31 अगस्त तक चलाये जा रहे सदस्यता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. इस दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने नये सदस्य के रूप में 25 हजार छात्रों को संगठन से जोड़ा है. यह जानकारी संगठन के प्रदेश मंत्री दीपक कुमार ने दी है.
उन्होंने बताया कि शहर के एस सिन्हा कॉलेज में अंतिम दिन बुधवार को नये छात्र-छात्राओं को सदस्य बनाया गया है. वहीं औरंगाबाद जिले के कई अंगीभूत कॉलेजों के अलावे दाउदनगर, नवीनगर, रफीगंज, ओबरा, गोह, अंबा, देव, मदनपुर के प्लस टू विद्यालय एवं कॉलेजों में नये सदस्य के रूप में सैकड़ों छात्र-छात्राओं को सदस्यता दिलायी गयी है. इस मौके पर सौरभ सिन्हा, आशिका कुमारी, मनीषा कुमारी, विकास काली, सतीश सिंह, अमित गुप्ता, गोल्डेन कुमार, ऋतिका कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन