उन्मुखीकरण के तहत पहले बैच की ट्रेनिंग पूरी

Published at :01 Sep 2016 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
उन्मुखीकरण के तहत पहले बैच की ट्रेनिंग पूरी

अंबा : पंचायत प्रतिनिधियों का तीन दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का पहला बैच बुधवार को सम्पन हुआ. हम होंगे कामयाब अभियान गीत के साथ शुरू की गई ट्रेनिंग में बुधवार को सर्व शिक्षा अभियान का उदेश्य, छात्रवृति योजना के बारे में विधिवत जानकारी दिया गया. इसके साथ हीं मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के बारे में प्रतिनिधियों […]

विज्ञापन

अंबा : पंचायत प्रतिनिधियों का तीन दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का पहला बैच बुधवार को सम्पन हुआ. हम होंगे कामयाब अभियान गीत के साथ शुरू की गई ट्रेनिंग में बुधवार को सर्व शिक्षा अभियान का उदेश्य, छात्रवृति योजना के बारे में विधिवत जानकारी दिया गया. इसके साथ हीं मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के बारे में प्रतिनिधियों को बताया गया.

ट्रेनर नरोतम कुमार ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे तभी गांव का विकास होगा. इसके लिए ग्राम सभा व आम सभा के तहत योजनाओं का चयन करें. उन्होंने सरकारी नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि वैसे लोग जो गरीब व पिछड़े है उन्हें ही कल्याणकारी योजना का लाभ मिले इसका ध्यान प्रतिनिधियों को रखना होगा. समापन सभा को सम्बोधित करते बीडीओ मनोज कुमार ने कहा कि प्रतिनिधि जनता के बीच से चुन कर आते है.

जनता को आप सबो से काफी अपेक्षा है. उनकी कार्यों को आसानी से कराने के लिए आप सबो को प्रषिक्षण में भाग लेना जरूरी है. आप सभी प्रतिनिधि सरकार के अंग है. पंचायत सरकार को बड़ी जिम्मेवारी है. सभी प्रतिनिधियों को तीन-तीन सौ रूपये भता दिया गया. इस मौके पर ट्रेनर माधुरी कुमारी, मुखिया नजमा खातुन, रेखा देवी व मीना देवी समेत उपमुखिया व वार्ड सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन