''बिहार में पूरी तरह बेखौफ हो चुके हैं अपराधी''
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Aug 2016 6:27 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश सह मंत्री केशरीनंदन शर्मा पर अपराधियों द्वारा जानलेवा हमला किये जाने के विरोध में परिषद् के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका. छात्र नेताओं ने सरकार के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास काली ने कहा कि बिहार में अपराधी बेखौफ […]
विज्ञापन
औरंगाबाद. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश सह मंत्री केशरीनंदन शर्मा पर अपराधियों द्वारा जानलेवा हमला किये जाने के विरोध में परिषद् के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका. छात्र नेताओं ने सरकार के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की.
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास काली ने कहा कि बिहार में अपराधी बेखौफ घटना का अंजाम दे रहे हैं. सूबे में दिनदहाड़े राजनेता, डॉक्टर, शिक्षक, व्यापारी, महिला व छात्रों पर हमला हो रहा है. आखिर कब तक यह सब चलता रहेगा. पुतला दहन में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ सिन्हा, अमित गुप्ता, सतीश सिंह, राहुल कुमार, अमरेंद्र, गोल्डेन, अंकित, आदित्य, नवल, नितेश, दिनेश आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




