सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच दशरथ की ताजपोशी

Published at :30 Aug 2016 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच दशरथ की ताजपोशी

भाइपाइयों ने कहा – नये जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मजबूत होगा संगठन केंंद्र के िवकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प औरंगाबाद शहर : सोमवार को शहर के सूर्य मंदिर विवाह मंडप में भाजपा के नये जिलाध्यक्ष दशरथ मेहता की सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच ताजपोशी की गयी. बड़े ही सम्मान के साथ जिला चुनाव […]

विज्ञापन
भाइपाइयों ने कहा – नये जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मजबूत होगा संगठन
केंंद्र के िवकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प
औरंगाबाद शहर : सोमवार को शहर के सूर्य मंदिर विवाह मंडप में भाजपा के नये जिलाध्यक्ष दशरथ मेहता की सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच ताजपोशी की गयी. बड़े ही सम्मान के साथ जिला चुनाव अधिकारी अनिल शर्मा, गोह विधायक मनोज शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह, प्रदेश महामंत्री सुधीर शर्मा ने दशरथ मेहता को मुकुट पहनाते हुए जिला भाजपा की कमान सौंपी और उम्मीद जतायी कि इनके कार्यकाल में संगठन का और विस्तार होगा तथा बूथ स्तर से कार्यकर्ताओं का पार्टी के प्रति झुकाव व लगाव बढ़ेगा
. कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की व वंदेमातरम गायन के साथ भारत माता की जय का उद्घोष किया. प्रदेश महामंत्री सुधीर शर्मा ने इस आयोजन को एेतिहासिक पल बताते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के पूंजी है. दशरथ मेहता सभी के सहयोग से जिलाध्यक्ष बने. पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने संगठन के विस्तार में कोई कसर नहीं छोड़ी. अब नये जिलाध्यक्ष अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र सरकार के विकास कार्यों को घर -घर तक पहुंचायें.
गोह विधायक मनोज शर्मा ने नये अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व और पूर्व जिलाध्यक्ष ने दशरथ मेहता को अध्यक्ष बना कर जिले के सामाजिक समीकरण को आगे बढ़ाने का काम किया है. पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि दशरथ मेहता को पहले से अधिक सहयोग करूंगा. साढ़े पांच वर्ष अध्यक्ष के रूप में काम किया, लेकिन कभी भी महसूस नहीं हुआ कि मैं जिलाध्यक्ष हूं. नये जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व और हमारे सम्मानित कार्यकर्ताओं ने जो दायित्व हमें सौंपी है, उसका ईमानदारी से पालन करूंगा. कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रदेव यादव, लक्ष्मी नारायण सिंह, ब्रजेंद्र कुमार सिंह, मधेश्वर चंद्रवंशी, युगल किशोर सिंह, विजय गुप्ता, राम केवल सिंह, सुनील सिंह, संजय गुप्ता, रविशंकर शर्मा, रघुनाथ राम, अटल बिहारी, अरविंद सिंह, पूनम देवी, उषा देवी, मनोरमा शर्मा, सुबोध शर्मा आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन