विकास कार्य नहीं कराये जाने के विरोध में वार्ड आठ के लोगों ने दिया धरना

औरंगाबाद नगर : गर परिषद के वार्ड नंबर आठ में विकास कार्य नहीं होने को लेकर मुहल्लेवासियों ने शनिवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. इस दौरान मुहल्लेवासियों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के उदासीन रवैये के कारण वार्ड नंबर आठ में विकास कार्य नहीं हो पा रहा है. इस वार्ड में रहने वाले […]
औरंगाबाद नगर : गर परिषद के वार्ड नंबर आठ में विकास कार्य नहीं होने को लेकर मुहल्लेवासियों ने शनिवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. इस दौरान मुहल्लेवासियों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के उदासीन रवैये के कारण वार्ड नंबर आठ में विकास कार्य नहीं हो पा रहा है. इस वार्ड में रहने वाले मुहल्लेवासी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं. मुख्य समस्या सड़क व नाली निर्माण की है.
इसके कारण इस वार्ड में सालोभर जलजमाव की स्थिति बनी रहती है. बरसात के दिनों में चलना मुश्किल हो जाता है. जयनंदन पांडेय के घर से कमला प्रसाद के घर होते हुये संतोष सिंह के घर तक जाने वाली सड़क कीचड़ से सनी है. जिसके कारण लोगाें को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है.
यदि धरना के बाद भी वार्ड का विकास नहीं हुआ तो, उग्र आंदोलन किया जायेगा. धरनास्थल पर आयोजित सभा को रामजन्म सिंह, अविनाश सिंह, शिवम, दीपक कुमार, राकेश कुमार, प्रिंस कुमार, सन्नी कुमार, प्रभात कुमार, चंद्रकांत कुमार, सुशील कुमार सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




