शराब के साथ एक गिरफ्तार

बारुण : राब को लेकर पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी जारी है. शराब और उसके धंधेबाज भी गिरफ्तार हो रहे हैं. एक ऐसे ही शराब के धंधेबाज को बारुण पुलिस ने शनिवार की सुबह शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह गुप्त सूचना मिली की नेशनल हाइवे […]
बारुण : राब को लेकर पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी जारी है. शराब और उसके धंधेबाज भी गिरफ्तार हो रहे हैं. एक ऐसे ही शराब के धंधेबाज को बारुण पुलिस ने शनिवार की सुबह शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह गुप्त सूचना मिली की नेशनल हाइवे के किनारे जोगिया मोड़ से भारी मात्रा में शराब लेकर एक व्यक्ति जा रहा है. पुलिस के वहां पहुंचने पर एक बुजुर्ग एक मैला सा बोरा लेकर जाता दिखा.
उसे रोककर तलाशी लेने पर बोरे के अंदर से झारखंड निर्मित 200 एमएल के 81 पाउच देशी शराब मिली. शराब को जब्त कर शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर थाना लाया. उससे पूछताछ के दौरान अपना नाम बद्रीनारायण सिंह बताया. साथ ही बताया कि वो काफी दिनों से झारखंड से शराब लाकर ज्यादा कीमत पर बेचता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




