बेटी देश के दुलारी और प्यारी ये माई एकरा ...

Published at :23 Aug 2016 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
बेटी देश के दुलारी और प्यारी ये माई एकरा ...

देवकुंड : हसपुरा प्रखण्ड डिंडिर पंचायत के देवचंद सिंह उच्च विद्यालय के प्रांगण में ‘प्रभात खबर’ के ‘बेटी बचाओ अभियान’ के तहत कार्यक्रम आयेाजित किया गया. कार्यक्रम के उद्घाटन से पूर्व छात्रा स्वाधीनता सुजाता व रीना ने अतिथियों का स्वागत गीत से किया. कार्यक्रम का उद्घाटन हसपुरा थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया, […]

विज्ञापन

देवकुंड : हसपुरा प्रखण्ड डिंडिर पंचायत के देवचंद सिंह उच्च विद्यालय के प्रांगण में ‘प्रभात खबर’ के ‘बेटी बचाओ अभियान’ के तहत कार्यक्रम आयेाजित किया गया. कार्यक्रम के उद्घाटन से पूर्व छात्रा स्वाधीनता सुजाता व रीना ने अतिथियों का स्वागत गीत से किया. कार्यक्रम का उद्घाटन हसपुरा थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया, जबकि कार्यक्रम की देखरेख संतोष कुमार ने की.

उद्घाटन के बाद छात्रा माधुरी स्वाधीनता, सुजाता रीना रवन्ति ने ‘बेटी ॲचरा के रंग चटकारी’ गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया़ उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि सही मायने में देखा जाए तो बेटी को जितना मान-सम्मान मिलना चाहिए, उतना मिल नहीं पाता है. आज भी बहुत घर ऐसे देखने को मिलेेंगे जहां घर में एक बेटी और एक बेटा है. उनके माता-पिता बेटी से ज्यादा बेटे को मानते हैं. ऐसे माता-पिता को इस कार्यक्रम से सीख लेने कि जरूरत है.

नारी है तभी सृष्टि है. इसलिए नारी का सम्मान करना हमलोगों का दायित्व है. कार्यक्रम के बीच में छात्रा पूजा, बंदना,आरती व पुष्पांजली ने अपने गीत ‘बेटी देश के दुलारी और प्यारी ये माई एकरा गर्भवा में जनवा न मारी ये माई’ पर खूब तालियां बटोरीं. छात्रा बबीता, अमृता व रानी कुमारी ने गीत ‘बाबूजी लाचार बाड़े, सोचे घर में माई लागता कि दुअरो पे डोलियो से’ गीत गाकर कार्यक्रम मे चार चांद लगा दिया.

शिक्षिका प्रभा कुमारी ने कहा कि बेटियां पढ़ लिखकर अफसर बनें या ना बनें, लेकिन एक शिक्षित मां तो जरूर बन सकती हैं.

समाज के उत्थान में बेटियाें की भूमिका महत्वपूर्ण है. छात्रा श्वेता ने कहा कि लोगों में गलत धारणा बन चुकी है कि बेटे से वंश चलता है. लेकिन यह गलत है क्योंकि बेटियं दो वंश को चलाती हैं. कुमारी निधि ने अपनी कविता के माध्यम से प्रभात खबर की पहल की सराहना की़ शिक्षक रबिन्द्र कुमार सिन्हा ने का कि कहा कि शिक्षा से सब कुछ संभव है. वही प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद सिन्हा ने कहा कि लोग अज्ञानता के कारण बेटी को जन्म लेने से पहले गर्भ मे ही मार दे रहे हैं. दहेज प्रथा भूर्ण हत्या जैसी कुरीति भी दूर होगी़ शिक्षक बिन्देश्वर राम ने कहा कि जबतक बेटा-बेटी में भेदभाव समाप्त नहीं करेंगे, तब तक समाज से बेटियों की संख्या दिन प्रतिदिन घटती जाएगी. आज बेटियां समाज को आगे बढ़ा रही हैं.आज कहीं न कहीं बेटियों पर खतरा मंडरा रहा है.

तभी तो प्रभात खबर को यह अभियान चलाना पडा़ पंचायत के मुखिया सुरेश प्रजापत ने प्रभात खबर की पहल को सराहते हुए कहा कि इस कार्यक्रम से लोगों को सीख लेनी चाहिए. सरपंच सत्यनारायण साव ने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में बेटे से आगे हैं. बेटियों को उनका सही दर्जा मिलना चाहिए. कार्यक्रम की देखरेख कर रहे सतेाष कुमार ने बार बार प्रभात खबर की पहल का सराहना की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन