पीएचसी के दिव्यांग चिकित्सक को पीटा

Published at :20 Aug 2016 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
पीएचसी के दिव्यांग चिकित्सक को पीटा

सिविल सर्जन से लगायी न्याय की गुहार दो नामजद समेत तीन पर एफआइआर ओबरा : स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर मौजूद दिव्यांग चिकित्सक डॉ विमलेंदु कुमार के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की. घटना गुरुवार देर रात की है. मामले में पीड़ित चिकित्सक के बयान पर ओबरा थाना में स्थानीय गांव के राजकुमार, […]

विज्ञापन
सिविल सर्जन से लगायी न्याय की गुहार
दो नामजद समेत तीन पर एफआइआर
ओबरा : स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर मौजूद दिव्यांग चिकित्सक डॉ विमलेंदु कुमार के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की. घटना गुरुवार देर रात की है. मामले में पीड़ित चिकित्सक के बयान पर ओबरा थाना में स्थानीय गांव के राजकुमार, सीरीगोरया गांव के प्रमोद कुमार व एक अज्ञात युवक पर एफआइआर दर्ज की गयी है.
पुलिस को दिये बयान में चिकित्सक ने कहा है कि गुरुवार की रात लगभग सवा 12 बजे तीनों युवक पीएचसी में पहुंचे और अचानक मारपीट शुरू कर दी. राजकुमार नामक युवक ने उन पर पिस्टल दिखाते हुए जान मारने की धमकी दी. चिकित्सक के मुताबिक तीनों युवक बाइक से आये थे और शराब के नशे में धुत्त थे. इधर, सूत्रों की मानें तो सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक को लेकर तीनों आरोपित पीएचसी पहुंचे थे. इसी बीच चिकित्सक के साथ कुछ बात को लेकर अनबन हुई और फिर मारपीट शुरू हो गयी. चिकित्सा कक्ष में जमकर तोड़फोड़ की गयी.
चिकित्सक की पिटायी करने के बाद सभी फरार हो गये. घटना की सूचना पाकर एसडीपीओ संजय कुमार, इंस्पेक्टर विंध्याचल प्रसाद और ओबरा थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे एवं चिकित्सक से मामले की जानकारी ली. पता चला कि चिकित्सक पर हमला करने वालों में एक पूर्व मुखिया का पुत्र है. दाउदनगर एसडीपीओ संजय कुमार ने बताया कि चिकित्सक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है.
चिकित्सा कर्मियों ने लगायी सुरक्षा की गुहार: ओबरा पीएचसी में कार्यरत चिकित्सक डाॅ विमलेंदू कुमार के साथ-साथ चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी रामपति ठाकुर, एएनएम उषा सिन्हा, प्रेम प्रकाश कुमार, मेतरी देवी, रीता कुमारी ने घटना की सूचना सिविल सर्जन औरंगाबाद को दी है.
पता चला है कि चिकित्सक व चिकित्सा कर्मियों ने सीएस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा है कि हम सभी अपने समय पर ड्यूटी करते हैं. इसके बाद भी मरीजों के परिजन दुर्व्यवहार करने से नहीं चूकते. चिकित्साकर्मियों का कहना है कि सुरक्षा का इंतजाम व आरोपितों पर कार्रवाई नहीं होने पर वे हड़ताल पर चले जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन