ePaper

बिहार : नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद CRPF के 10 जवानों को दी गयी अंतिम सलामी

Updated at : 19 Jul 2016 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद CRPF के 10 जवानों को दी गयी अंतिम सलामी

गया/आमस/औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद में नक्सली हमले में शहीद सीआरपीएफ के 10 जवानों को गया में अंतिम सलामी दी गयी. इस मौके पर बिहार के पुलिस महानिदेशक सहित भारी संख्या में पुलिस बल के जवान और अर्धसैनिक बल के जवान उपस्थित थे. शहीद जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की गयी. मौके पर मौजूद सभी लोगों […]

विज्ञापन

गया/आमस/औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद में नक्सली हमले में शहीद सीआरपीएफ के 10 जवानों को गया में अंतिम सलामी दी गयी. इस मौके पर बिहार के पुलिस महानिदेशक सहित भारी संख्या में पुलिस बल के जवान और अर्धसैनिक बल के जवान उपस्थित थे. शहीद जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की गयी. मौके पर मौजूद सभी लोगों की आंखें नम थीं.

सोमवार देर रात को गया की सीमा से सटे सोनदाहा जंगल में सर्च करने गये पुलिस और कोबरा बटालियन के जवानों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया था. हमले में लैंड माइन विस्फोट में कोबरा बटालियन केदस कमांडो शहीद हो गये थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर शाेक जताते हुए राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव व डीजीपी कोइस मामले का पूरा जायजा लेने का निर्देश दिया है. उधर, एडीजी मुख्यालय सुनील कुमार ने संवददाताओं को बताया कि शहीद जवानों के परिजनों को 25 लाख रुपये दिये जायेंगे तथा नक्सलियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन को अब और तेज किया जायेगा.

इसके पहले मुठभेड़ में जवानों ने तीन से अधिक नक्सलियों को भी मार गिराया था. तीन नक्सलियों के शवों के साथ ही चार एके-47, चार इंसास राइफल और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किये गये हैं. घटना में छह से अधिक जवान घायल हुए हैं. इनमें तीन को मगध मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है, जबकि अन्य को पटना भेजा गया है.

गृहमंत्री राजनाथ ने की सीएम नीतीश से बात
इस घटना के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बातचीत की है. पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गयी है. साथ ही अतिरिक्तसैन्य बलों को भी भेजा जा रहा है. सेना के जवान जंगल में गश्त कर रहे हैं. बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

रात दस बजे तक जारी थी मुठभेड़
रात 10 बजे तक नक्सलियों व सीआरपीएफ के जवानों के बीच मुठभेड़ जारी थी. मुठभेड़ की सूचना पर आमस थाना पहुंचे मगध डीआइजी सौरभ कुमार, एसएसपी गरिमा मलिक व अन्य पुलिस पदाधिकारी कैंप कर रहे थे. डीआइजी ने बताया किदेरराततक दोनों ओर से मुठभेड़ हुई. उन्होंने बताया कि कुछ लोगों के मारे जाने व कुछ के घायल होने की सूचना है.

शवों व घायल जवानों को हेलीकॉप्टर (एयर एंबुलेंस) से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है. हालांकि, बारिश के कारण हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर पाया. रात 11 बजे तक घायलों को पहाड़ी से नीचे उतार कर लाया नहीं जा सका था. पता चला है कि एएसपी-अभियान मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में सड़क मार्ग से घायलों व मारे गये नक्सलियों के शवों को लाने की कोशिश की जा रही है. प्रशासन ने आमस थाने में छह एंबुलेंस व डॉक्टरों की टीम तैनात कर रखी है. बारिश व अंधेरा होने के कारण पुलिस की परेशानी बढ़ गयी है.

आमस-मदनपुर के सीमावर्ती क्षेेत्र में नक्सलियों की टोह लेने पहुंची थी पुलिस
सोमवार की दोपहर आमस-मदनपुर के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित जंगल-पहाड़ी में नक्सलियों की टोह में पहुंचे सीआरपीएफ, कोबरा, एसएसबी व बिहार पुलिस के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गयी. पता चला है कि मुठभेड़ स्थल के आसपास पहले से 30 से अधिक की संख्या में लगाये गये लैंडमाइंस व नक्सलियों की गोलीबारी का भी सामना जवानों को करना पड़ रहा है.

सोमवार की रात 11 बजे तक डीआइजी व एसएसपी घटनास्थल के पास ऑपरेशन पर लगातार नजर बनाये हुए थे और घायल जवानों व मारे गये नक्सलियों के शवों के आने का इंतजार कर रहे थे. उधर, नक्सली मुठभेड़ के मद्देनजर मगध मेडिकल कॉलेज में भी घायलों के इलाज के लिए सभी जरूरी तैयारियां की गयी हैं. मालूम हो कि सीआरपीएफ के बिहार झारखंड के तत्कालीन डीजी ने अपनी विदाई समारोह में दावा किया था कि बिहार में नक्सलियों की गतिविधियां कम हो गयी हैं.

शहीद जवानों के नाम

फोर्स नं. रैंक नाम जिला स्टेट
1. 035241715 एचसीजीडी अनिल कुमार सिंह बक्सर बिहार

2. 911151683 एचसीजीडी के. ओपेंद्र सिंह थाउबल मणिपुर

3. 110712437 सीटी जीडी सिनोद कुमार आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

4. 105162704 सीटी जीडी रमेश कुमार होशियारपुर पंजाब

5. 145201137 सीटी जीडी दिवाकर कुमार खगड़िया बिहार

6. 105317307 सीटी जीडी पलास मंडल साउथ देनाजपुर प. बंगाल

7. 105312189 सीटी जीडी दीपक घोष नादिया प. बंगाल

8. 095061052 सीटी जीडी मनोज कुमार बेतुल मध्य प्रदेश

9. 105262102 सीटी जीडी हरवेंद्र पनवार मुजफ्फरपुर उत्तर प्रदेश

10. 105130179 सीटी जीडी रवि कुमार सीवान बिहार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन