तेलहारा में मुखिया के लिए छह ने भरे परचे

Published at :12 Jul 2016 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
तेलहारा में मुखिया के लिए छह ने भरे परचे

कुटुंबा : प्रखंड क्षेत्र के तेलहारा पंचायत में मुखिया पद का चुनाव होना है. इसके लिये शनिवार से नामांकन का परचा दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. शनिवार को तेलहारा गांव की अंजु देवी ने मुखिया पद के लिए नामांकन का परचा दाखिल किया था़ सोमवार को पूर्व मुखिया सत्यानारायण शर्मा की पुत्रवधु […]

विज्ञापन
कुटुंबा : प्रखंड क्षेत्र के तेलहारा पंचायत में मुखिया पद का चुनाव होना है. इसके लिये शनिवार से नामांकन का परचा दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. शनिवार को तेलहारा गांव की अंजु देवी ने मुखिया पद के लिए नामांकन का परचा दाखिल किया था़
सोमवार को पूर्व मुखिया सत्यानारायण शर्मा की पुत्रवधु अंजु देवी और क्षेत्र संख्या 25 के पूर्व जिला पर्षद सदस्य शीला देवी ने भी नामांकन के परचे दाखिल किये. इसके साथ ही भरथ गांव के उर्मिला देवी, तेलहारा के निर्मला कुमारी व बेदौली प्रमिला देवी ने नामांकन के परचे भरे हैं
बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 15 जुलाई तक नामांकन किया जाना है.18 जुलाई को नाम की समीक्षा की जायेगी.20 जुलाई को नाम वापसी के साथ सिंबुल निर्गत किया जायेगा. उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को इवीएम मशीन से चुनाव कराया जायेगा. उक्त पंचायत में चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है. निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराया जायेगा और वहां के मतदाता निर्भिक होकर मतदान करेंगे .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन