सोन नद में डूबे बच्चे का मिला शव

Published at :08 Jul 2016 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
सोन नद में डूबे बच्चे का मिला शव

औरंगाबाद : बारुण थाना क्षेत्र में गोठौली गांव के समीप सोन नद में नहाने के दौरान डूबे छोटू कुमार का शव गुरुवार की सुबह पुलिस ने बरामद कर लिया है. घटनास्थल से कुछ दूरी पर शव नदी में तैरते हुए पाया गया. घटना बुधवार की दोपहर की है. जैसे ही छोटू को डूबने की खबर […]

विज्ञापन
औरंगाबाद : बारुण थाना क्षेत्र में गोठौली गांव के समीप सोन नद में नहाने के दौरान डूबे छोटू कुमार का शव गुरुवार की सुबह पुलिस ने बरामद कर लिया है. घटनास्थल से कुछ दूरी पर शव नदी में तैरते हुए पाया गया. घटना बुधवार की दोपहर की है. जैसे ही छोटू को डूबने की खबर परिजनों व ग्रामीणों को लगी, वैसे ही गांव में मातम का माहौल कायम हो गया.
हर कोई उसे ढूंढ़ने में लग गया. लेकिन, देर शाम तक कहीं पता नहीं चल सका. पूरी रात परिजन नदी के किनारे बैठे रहे. गुरुवार की सुबह घटनास्थल से कुछ दूर आगे नदी में तैरते हुए छोटू का शव पाया गया. बारुण थाना की पुलिस ने शव को बरामद कर गुरुवार की सुबह औरंगाबाद में पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया. इस घटना के बाद छोटू के पिता वीरेंद्र राम व अन्य परिजन गहरे सदमे में है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन