छत से गिर कर बच्चा घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jul 2016 8:04 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद : बुधवार की देर शाम कोल मंझौली गांव में अपने ही घर की छत से तीन वर्षीय रोशन कुमार अचानक गिर पड़ा. गंभीर हालत में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया. पता चला कि […]
विज्ञापन
औरंगाबाद : बुधवार की देर शाम कोल मंझौली गांव में अपने ही घर की छत से तीन वर्षीय रोशन कुमार अचानक गिर पड़ा. गंभीर हालत में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया. पता चला कि परिजन उसे जमुहार मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए ले जाया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, श्रीकांत सिंह का पुत्र रोशन घर की छत पर खेल रहा था. रेलिंग नहीं होने की वजह से खेलते-खेलते अचानक छत से जमीन पर आ गिरा और जख्मी हो गया. अस्पताल में ड्यूटी पर कार्यरत उपाधीक्षक डाॅ राजकुमार प्रसाद ने बच्चे की हालत गंभीर बतायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




