रंगदारी नहीं देने पर की मारपीट

औरंगाबाद : नगर थाना क्षेत्र के तेलिया पोखरा मुहल्ले में रंगदारी को लेकर सामाजिक चेतना कल्याण संस्थान के सचिव संजय कुमार पाठक के साथ कुछ युवकों ने पिटाई की है, जिससे संजय कुमार पाठक जख्मी हो गये. इसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे. जहां चिकित्सक डॉ सरताज अहमद ने इलाज किया और स्थिति […]
औरंगाबाद : नगर थाना क्षेत्र के तेलिया पोखरा मुहल्ले में रंगदारी को लेकर सामाजिक चेतना कल्याण संस्थान के सचिव संजय कुमार पाठक के साथ कुछ युवकों ने पिटाई की है, जिससे संजय कुमार पाठक जख्मी हो गये. इसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे. जहां चिकित्सक डॉ सरताज अहमद ने इलाज किया और स्थिति खतरे से बाहर बताया.
इधर, मारपीट की घटना से संबंधित जानकारी नगर थाना पुलिस को दी है. जख्मी संजय कुमार पाठक ने बताया कि चार युवक पहुंचे और रंगदारी की मांग करने लगे. जब विरोध किया तो पिटाई की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




