जेल में बंद छात्र नेताओं की बिगड़ी हालत, भेजे गये अस्पताल

औरंगाबाद : देव थाना के दारोगा अविनाश कुमार की पिटाई मामले में जेल गये एनएसयूआइ के छात्र नेता आशुतोष कुमार सिंह व नंदन कुमार की हालत जेल में बिगड़ गयी. दोनों को जेल में इलाज कराने के बाद मंगलवार को सदर अस्पताल भेज दिया गया. सदर अस्पताल के चिकित्सक डाॅ आरबी चौधरी ने दोनों छात्र […]
औरंगाबाद : देव थाना के दारोगा अविनाश कुमार की पिटाई मामले में जेल गये एनएसयूआइ के छात्र नेता आशुतोष कुमार सिंह व नंदन कुमार की हालत जेल में बिगड़ गयी. दोनों को जेल में इलाज कराने के बाद मंगलवार को सदर अस्पताल भेज दिया गया. सदर अस्पताल के चिकित्सक डाॅ आरबी चौधरी ने दोनों छात्र नेताओं का इलाज किया. स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. दोनों को कैदी वार्ड में भरती किया गया है. इधर, छात्र नेता आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों को बेरहमी से पिटाई की थी. लगातार दस्त हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




