नक्सलियों का मगध बंद 24 को
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jun 2016 7:58 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद (कार्यालय) : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने 24 जून को मगध प्रमंडल बंद करने का आह्वान किया है. मध्य जोनल कमेटी प्रवक्ता परमजीत ने कहा कि ये बंदी 14 निर्दोष छात्र व जनता को 72 घंटे से गिरफ्तार कर गुप्त जगह पर रखने के विरोध में बुलाया गया है. उन्होंने कहा कि 19 […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (कार्यालय) : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने 24 जून को मगध प्रमंडल बंद करने का आह्वान किया है. मध्य जोनल कमेटी प्रवक्ता परमजीत ने कहा कि ये बंदी 14 निर्दोष छात्र व जनता को 72 घंटे से गिरफ्तार कर गुप्त जगह पर रखने के विरोध में बुलाया गया है. उन्होंने कहा कि 19 जून की शाम पुलिस ने छात्र सुशील कुमार, पप्पु कुमार, इंद्रजीत यादव, राजाराम यादव व कृष्णा यादव सहित 14 लोगों को एसपी बाबू राम के नेतृत्व में उठा लिया गया है. लेकिन, किसी की गिरफ्तारी नहीं की गयी है. पकड़े गये लोगों को 24 घंटे के अंदर न्यायालय को सौंपने के बदले पुलिस ने 72 घंटा बीत जाने के बावजूद पुलिस अपने पास रखकर इन्हें मुठभेड़ दिखा कर हत्या कर सकती है.
पुलिस द्वारा पकड़े गये लोग पार्टी में रहने वाले लोगों के भाई भतीजे हैं. इन लोगों को नक्सली घटना से दूर-दूर तक संबंध नहीं है. पुलिस ऐसी हरकत करती रही, तो हम भी पुलिस व नेता के संगे संबंधियों को उठा कर जनता की अदालत में पेश करेंगे. इस बंदी से अग्निशामक, एंबुलेंस, पानी, दवा व दूध को मुक्त रखा गया है. इस संबंध में एसपी बाबू राम ने कहा कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




