चौधरी मुहल्ले में बिजली के तार व पोल लगाने की मांग

Published at :20 Jun 2016 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
चौधरी मुहल्ले में बिजली के तार व पोल लगाने की मांग

मदनपुर : खिरियावां गांव के चौधरी मुहल्ले में लकड़ी के खंभे के सहारे बिजली का तार ले जाया गया है, जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है. शनिवार की शाम में बिजली का तार गिरने से बड़ा हादसा होते-होते बचा. फिर भी बिजली विभाग के कर्मचारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं. शायद, […]

विज्ञापन
मदनपुर : खिरियावां गांव के चौधरी मुहल्ले में लकड़ी के खंभे के सहारे बिजली का तार ले जाया गया है, जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है. शनिवार की शाम में बिजली का तार गिरने से बड़ा हादसा होते-होते बचा. फिर भी बिजली विभाग के कर्मचारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं.
शायद, बड़ी घटना के बाद ही विभाग की नींद खुले. गांधी युवा क्लब के सचिव उदय कुमार शिकारी ने बताया कि हमेशा तार व खंभे गिरते रहते हैं. इसे समय रहते नहीं बदला गया, तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग के पदाधिकारियों से तार व पोल बदलने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन