BIHAR : औरंगाबाद में सड़क के अंदर से मिले 6 बम

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना अन्तर्गत पुरनाडिह में अाज सीआरपीएफ के जवानों ने पांच-पांच किलोग्रामके छह बमों को बरामदकिया. देव-मदनपुर रोड में सड़क खोद कर जलवन गांव के समीप नक्सलियों द्वारा ये सभी बम प्लांट किये गयेथे. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम सीआरपीएफ की टीम गश्ती पर थी तभी […]
औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना अन्तर्गत पुरनाडिह में अाज सीआरपीएफ के जवानों ने पांच-पांच किलोग्रामके छह बमों को बरामदकिया. देव-मदनपुर रोड में सड़क खोद कर जलवन गांव के समीप नक्सलियों द्वारा ये सभी बम प्लांट किये गयेथे.
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम सीआरपीएफ की टीम गश्ती पर थी तभी उसे जलवन गांव के पास रोड किनारे गड्ढा दिखा. जांचकेदौरान यहां पहुंचे खोजी कुत्ते ने कुछ संकेत दिए और फिर इस इलाके की घेराबंदी कर दी गयी. शनिवार की सुबह जांच में यहांछह बम बरामद हुए जो पांच-पांच किलो वजन के हैं. फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.
बताया जाता है कि जिस जगह पर बम प्लांट किया गया था वहां से पुलिस और सीआरपीएफ की टीम अक्सर गुजरती है. मदनपुर-देव रोड का निर्माण कार्य अभी चल रहा है इसी का फायदा उठाते हुए नक्सलियों ने इस साजिश को अंजाम दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




