खेत देखने को मिला, पर खलिहान नहीं : विधायक

Published at :26 Dec 2015 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
खेत देखने को मिला, पर खलिहान नहीं : विधायक

खेत देखने को मिला, पर खलिहान नहीं : विधायक कुटुंबा (औरंगाबाद). विधानसभा क्षेत्र के खपरमंडा के ग्रामीणों ने विधायक राजेश राम को सिंचाई सुविधा की समस्या से अवगत कराया. ग्रामीणों ने कहा कि सिंचाई व्यवस्था नहीं होने से फसल मारी जा रही है. गांव में दौरा के बाद विधायक काफी भावुक हुए. उन्होंने प्रेसवार्ता के […]

विज्ञापन

खेत देखने को मिला, पर खलिहान नहीं : विधायक कुटुंबा (औरंगाबाद). विधानसभा क्षेत्र के खपरमंडा के ग्रामीणों ने विधायक राजेश राम को सिंचाई सुविधा की समस्या से अवगत कराया. ग्रामीणों ने कहा कि सिंचाई व्यवस्था नहीं होने से फसल मारी जा रही है. गांव में दौरा के बाद विधायक काफी भावुक हुए. उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि गांव के अगल-बगल खेत तो देखने को मिला, पर खलिहान नहीं. इससे साफ जाहिर है कि क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का अभाव है. उन्होंने सिंचाई सुविधा के लिए पहल करने की बात कहीं. विधायक ने कहा कि क्षेत्र दौरा से पता चला कि क्षेत्र काफी पिछड़ा है. आज भी कई गांवों में विकास नहीं हो सका है. विधायक ने सभी गांव को विकास की गति से जोड़ने की बात कहीं. इस मौके पर रामपती राम, सतीश कुमार, डॉ विनोद मेहता, डाॅ उदल मेहता, धर्मेंद्र मेहता, गोविंद राम व सुरेंद्र राम आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन