इंटर में 431 बच्चों की पढ़ाई तीन शक्षिकों के भरोसे

Published at :26 Dec 2015 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
इंटर में  431 बच्चों की पढ़ाई तीन शक्षिकों के भरोसे

इंटर में 431 बच्चों की पढ़ाई तीन शिक्षकों के भरोसे अरथुआ उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी रफीगंज(औरंगाबाद).उच्च माध्यमिक विद्यालय,अरथुआ में शिक्षकों की कमी से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. नौवीं व 10वीं में 1260 छात्र-छात्राएं हैं. पर, पढ़ाने के लिए मात्र छह शिक्षक हैं. इंटर में तीन शिक्षक 431 बच्चों को […]

विज्ञापन

इंटर में 431 बच्चों की पढ़ाई तीन शिक्षकों के भरोसे अरथुआ उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी रफीगंज(औरंगाबाद).उच्च माध्यमिक विद्यालय,अरथुआ में शिक्षकों की कमी से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. नौवीं व 10वीं में 1260 छात्र-छात्राएं हैं. पर, पढ़ाने के लिए मात्र छह शिक्षक हैं. इंटर में तीन शिक्षक 431 बच्चों को पढ़ते हैं. इंटर में सुरेंद्र कुमार पोलिटकल साइंस, दिलीप कुमार राय हिंदी व आशुतोष कुमार इतिहास के शिक्षक हैं. विज्ञान, गणित, फिजिक्स, कमिस्ट्री, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान, उर्दू, संस्कृत सहित कई विषयों के शिक्षक नहीं हैं. प्रधानाध्यापक दिल मोहम्मद अंसारी ने बताया कि पुस्तकालय है, लेकिन सभी पुस्तक यहां उपलब्ध नहीं है. प्रयोगशाला का कक्ष छोटा है. इसी में सारी सामग्री रखी जाती है. खेल सामग्री में फुटबाल व व्यायाम की सामग्री उपलब्ध है, जिसे खेल के शिक्षक द्वारा बच्चों को इस क्षेत्र में प्रेरित किया जाता है. अरथुआ उच्च माध्यमिक विद्यालय में व्यवस्था को देखते हुए गुणवत्तायुक्त शिक्षा पर सवालिया निशान लग रहा है. विद्यालय में कासमा, दुगुल, अरथुआ, पांडेय करमा, शिमला सहित पांच किलोमीटर एरिया के छात्र-छात्राएं पढ़ने आते है, लेकिन शिक्षक का अभाव बच्चों को खटकता है. सूत्रों के अनुसार, प्रयोगशाला का उपयोग छात्र-छात्राओं के लिए नहीं किया जाता है, जिससे विज्ञान के छात्र-छात्राएं प्रयोगशाला से कुछ सीख नहीं पाते हैं. कई विषयों के शिक्षक नहीं होने से छात्र- छात्राओं को ट्यूशन व कोचिंग पर निर्भर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन