अंबा से दो नक्सली गिरफ्तार

अंबा से दो नक्सली गिरफ्तार देहुरा टोला निमलेवा गांव से हुई दोनों की गिरफ्तारीनक्सली परमजीत व अभिजीत के दस्ते के हैं सदस्य डुमरी जंगल में पुलिस व नक्सलियों की बीच मुठभेड़ में हुए थे घायलप्रतिनिधि, औरंगाबाद (नगर)गुप्त सूचना के आधार पर औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र के देहुरा टोला निमलेवा गांव में शुक्रवार की […]
अंबा से दो नक्सली गिरफ्तार देहुरा टोला निमलेवा गांव से हुई दोनों की गिरफ्तारीनक्सली परमजीत व अभिजीत के दस्ते के हैं सदस्य डुमरी जंगल में पुलिस व नक्सलियों की बीच मुठभेड़ में हुए थे घायलप्रतिनिधि, औरंगाबाद (नगर)गुप्त सूचना के आधार पर औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र के देहुरा टोला निमलेवा गांव में शुक्रवार की रात छापेमारी कर पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया. नक्सलियों की पहचान मिथिलेश कुमार व राजेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है. एसपी बाबू राम ने बताया कि सूचना मिली थी कि डुमरी जंगल में पुलिस व नक्सली मुठभेड़ के दौरान नक्सली परमजीत व अभिजीत समेत दस्ते के अन्य सदस्य जख्मी हुए हैं. वे देहुरा टोला निमलेवा गांव आकर इलाज करा रहे हैं. सूचना के आधार पर सीआरपीएफ, कोबरा व जिला पुलिस के जवानों की टीम गठित कर छापेमारी की गयी. इस दौरान मिथिलेश कुमार व राजेंद्र प्रसाद पकड़े गये, जबकि नक्सली परमजीत व अभिजीत भागने में सफल रहे. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ की जा रही है. दोनों ने नक्सली संगठन के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










