जनसंख्या रेकॉर्ड को अद्यतन करने की तैयारी शुरू

जनसंख्या रेकाॅर्ड को अद्यतन करने की तैयारी शुरू फोटो नंबर- 25,परिचय- प्रशिक्षण मे भाग लेते प्रगणकअंबा. जनसंख्या रेकाॅर्ड को पुन: अद्यतन करने की तैयारी शुरू हो गयी है. सोमवार को बीआरसी अंबा में इसके लिए प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रगणकों के चार्ज अधिकारी बीडीओ मनोज कुमार ने कहा कि जनसंख्या कार्य में लगाये गये […]
जनसंख्या रेकाॅर्ड को अद्यतन करने की तैयारी शुरू फोटो नंबर- 25,परिचय- प्रशिक्षण मे भाग लेते प्रगणकअंबा. जनसंख्या रेकाॅर्ड को पुन: अद्यतन करने की तैयारी शुरू हो गयी है. सोमवार को बीआरसी अंबा में इसके लिए प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रगणकों के चार्ज अधिकारी बीडीओ मनोज कुमार ने कहा कि जनसंख्या कार्य में लगाये गये कर्मचारी अपने क्षेत्र के गांव में घर-घर जाकर सूची को अद्यतन करेंगे. ट्रेनर बीआरपी चंद्रशेखर प्रसाद शाहु ने प्रशिक्षण देते हुए बताया कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर में वर्णित सभी तथ्यों से परिवार के मुखिया को जानकारी देंगे तथा उसमें त्रुटि का सुधार करेंगे. परिवार में यदि संख्या बढ़ गयी है या फिर घट गयी हो तो उसे रजिस्टर में अंकित करेंगे. रजिस्टर पर आधार कार्ड संख्या व राशन कार्ड संख्या भी दर्ज किया जायेगा. यदि गांव में जाने पर कोई घर बंद मिलता है तो उस घर तक पुन: पहुंचकर जानकारी प्राप्त करेंगे. बीडीओ ने निर्देश दिया कि जन गनणा के क्रम में कोई घर छुटना नहीं चाहिए. प्रगणक एनपीआर रजिस्टर पर हस्ताक्षर निश्चित रूप से कराएंगे. यदि किसी तरह की शिकायत आती है तो प्रगणकों पर कार्रवाई की जायेगी. जानकारी के अनुसार प्रखंड मे 350 शिक्षक व आंगनबाड़ी सेविका को इस कार्य के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










