रफीगंज स्टेशन पर नहीं होती है मेल ट्रेनों का ठहराव

रफीगंज स्टेशन पर नहीं होती है मेल ट्रेनों का ठहरावरफीगंज (औरंगाबाद). गया-मुगलसराय रेलखंड के रफीगंज स्टेशन पर पुरी-नयी दिल्ली पुरुषोत्तम एक्स व जोधपुर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग बढ़ती जा रही है. दरअसल रफीगंज एक बड़ा बाजार है. यहां रेल व सड़क मार्ग से हजारों की संख्या में प्रतिदिन लोगों का आवागमन होता है. लंबी […]
रफीगंज स्टेशन पर नहीं होती है मेल ट्रेनों का ठहरावरफीगंज (औरंगाबाद). गया-मुगलसराय रेलखंड के रफीगंज स्टेशन पर पुरी-नयी दिल्ली पुरुषोत्तम एक्स व जोधपुर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग बढ़ती जा रही है. दरअसल रफीगंज एक बड़ा बाजार है. यहां रेल व सड़क मार्ग से हजारों की संख्या में प्रतिदिन लोगों का आवागमन होता है. लंबी दूरी की ट्रेन का रफीगंज में ठहराव नहीं है. इसके कारण डेहरी व गया में लोगों को उतर कर लोकल ट्रेन पकड़ कर रफीगंज स्टेशन आना पड़ता है. इससे समय पर लोग अपने घर नहीं पहुंच पाते हैं.रफीगंज स्टेशन से प्रतिदिन चार लाख से ज्यादा राजस्व की वसूली होती है. बशारतपुर रेलवे हॉल्ट संघर्ष समिति के सचिव सह गोरडीहा पंचायत के मुखिया एस शाहजादा शाही ने रेल मंत्री को आवेदन के माध्यम से यहां की समस्याओं से अवगत कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










