औरंगाबाद में 11 हजार वोल्ट के टूटे तार की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

घर के पास ग्रामीणों की लगी भीड़

Aurangabad News : रफीगंज के लहंगीया गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन

Aurangabad News : रफीगंज प्रखंड के लहंगीया गांव में रविवार को 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान कामेश्वर मांझी के 35 वर्षीय पुत्र कईल मांझी के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.

घर के बाहर टूटकर गिरा था 11 हजार वोल्ट का तार

बताया जाता है कि कईल मांझी के घर के बाहर 11 हजार वोल्ट का बिजली तार टूटकर गिरा हुआ था. इसी दौरान वह तार के संपर्क में आ गये. करंट की चपेट में आते ही कईल मांझी गंभीर रूप से झुलस गये और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी.

पत्नी और तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

कईल मांझी अपने पीछे पत्नी सविता देवी, एक पुत्री और दो पुत्र छोड़ गये हैं. घटना के बाद पत्नी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

पुलिस ने शुरू की पोस्टमार्टम की प्रक्रिया

घटना की सूचना मिलते ही कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस मामले की आवश्यक जांच भी कर रही है.

परिजनों को मुआवजा देने की मांग

मुखिया प्रतिनिधि इमरान ताहिर ने मृतक के परिजनों को सरकार की ओर से उचित मुआवजा देने की मांग की है. उन्होंने बताया कि मृतक का परिवार काफी गरीब है. ऐसे में बिजली विभाग और प्रशासन को पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद के लिए तत्काल पहल करनी चाहिए.

Also Read : उत्तर कोयल नहर में पानी के बावजूद अंतिम छोर तक नहीं पहुंच रहा सिंचाई का पानी


विज्ञापन
Satyendra Kr Pathak

लेखक के बारे में

By Satyendra Kr Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन