(फोटो नंबर-3) परिचय- बैठक मेें उपस्थित जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह व उपस्थित कार्यकर्ता

Updated at :09 Feb 2015 4:02 PM
विज्ञापन
(फोटो नंबर-3) परिचय- बैठक मेें उपस्थित जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह व उपस्थित कार्यकर्ता

गांवों में भाजपा चलायेगी सदस्यता अभियान ओबरा (औरंगाबाद) प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार की देर शाम अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष विजय प्रसाद निराला की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. इसमें जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह उपस्थित थे. इस मौके पर पुरुषोत्तम सिंह ने अधिक से अधिक भाजपा का सदस्य बनाने पर बल दिया. उन्होंने बताया […]

विज्ञापन

गांवों में भाजपा चलायेगी सदस्यता अभियान ओबरा (औरंगाबाद) प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार की देर शाम अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष विजय प्रसाद निराला की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. इसमें जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह उपस्थित थे. इस मौके पर पुरुषोत्तम सिंह ने अधिक से अधिक भाजपा का सदस्य बनाने पर बल दिया. उन्होंने बताया कि दलित, महादलित वर्ग के लोगों को सदस्य बनाने के लिए गांव-गांव में सदस्यता अभियान पार्टी चलायेगी. भाजपा के प्रति लोगों का काफी रुझान है. बूथ स्तर तक अनुसूचित जाति मोरचा का विस्तार किया जाना है. उन्होंने कहा कि 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर सदस्यता अभियान चलायेंगे. इस मौके पर रघुनाथ राम, श्याम सुंदर राम, अवधेश पासवान, विजेंद्र दास सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन