कलेर को हरा अरवल बना विजेता

Updated at :09 Feb 2015 4:02 PM
विज्ञापन
कलेर को हरा अरवल बना विजेता

हसपुरा (औरंगाबाद)प्रखंड के पिरू गांव स्थित खेल मैदान पर उर्दू पब्लिक लाइब्रेरी की ओर से रासिद खां मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. क्रिकेट मैच में आठ टीमें भाग ली थी. फाइनल मैच अरवल बनाम कलेर के बीच खेला गया. इसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार पांडेय व थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने खिलाडि़यों […]

विज्ञापन

हसपुरा (औरंगाबाद)प्रखंड के पिरू गांव स्थित खेल मैदान पर उर्दू पब्लिक लाइब्रेरी की ओर से रासिद खां मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. क्रिकेट मैच में आठ टीमें भाग ली थी. फाइनल मैच अरवल बनाम कलेर के बीच खेला गया. इसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार पांडेय व थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने खिलाडि़यों से परिचय कर किया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए अरवल की टीम ने आठ विकेट खोकर 157 रन बनाये. जवाब में उतरी कलेर की टीम 60 रन पर ही सिमट गयी. अंपायर की भूमिका साहबाज हैदर खां व आदिल ने निभायी. आंखों देखा हाल फरहत खां ने सुनाया. मैच का स्कोरिंग दानिफ व बबलू ने किया. मैन ऑफ द मैच सीरीज व बेहतर बल्लेबाज का खिताब सूरज कुमार व बेहतर गेंदबाज का खिताब संजय कुमार को मिला. इस दौरान बीडीओ अमित कुमार पांडेय ने कहा कि गांवों में काफी प्रतिभा छुपी हुई है. जरूरत है उसे आगे बढ़ने में मदद करने की. संस्था इसमें बेहतर पहल कर रही है. थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने कहा कि खेल में जाति धर्म नहीं होता. सभी खिलाड़ी जीत हासिल के लिए एक साथ खेलते हैं. इस मौके पर आयोजन समिति के डॉ जैद अहमद खां, फैयाज खां, दारा खां, सलाम खां सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन